Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी में ईडी की अचानक छापेमारी से मचा हड़कप, स्वर्ण व्यवसायी के घर केंद्रीय बल के जवान के साथ अचानक बोला धावा

सिलीगुड़ी में ईडी की अचानक छापेमारी से मचा हड़कप, स्वर्ण व्यवसायी के घर केंद्रीय बल के जवान के साथ अचानक बोला धावा

सिलीगुड़ी। सोमवार सुबह सिलीगुड़ी शहर में अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी से इलाके में हलचल मच गई। शहर के 15 नंबर वार्ड स्थित हाकिमपाड़ा के अतुलप्रसाद सरणी इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने. . .

सिलीगुड़ी। सोमवार सुबह सिलीगुड़ी शहर में अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी से इलाके में हलचल मच गई। शहर के 15 नंबर वार्ड स्थित हाकिमपाड़ा के अतुलप्रसाद सरणी इलाके में एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने तलाशी अभियान चलाया। सुबह से ही घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात नजर आए। जानकारी के मुताबिक दुधमोड़ इलाके के निवासी स्वप्न घोष नामक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर यह छापेमारी की गई। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की अचानक मौजूदगी से पूरे इलाके में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बन गया। आसपास के कई लोग भी मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्वप्न घोष की खुदीराम पल्ली इलाके में एक सोने की दुकान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी व्यवसाय से जुड़े कुछ दस्तावेजों और जानकारियों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई है।
तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों ने घर के अंदर काफी समय तक जांच-पड़ताल की। अभियान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर केंद्रीय बल के जवानों को तैनात किया गया। वहीं स्थानीय पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए रखी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। हालांकि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मामले या किस आरोप के आधार पर यह छापेमारी की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम