Home » क्राइम » सिलीगुड़ी में त्रिकोणीय प्रेम में नाबालिग प्रेमी की हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

सिलीगुड़ी में त्रिकोणीय प्रेम में नाबालिग प्रेमी की हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

सिलीगुड़ी महकमा के माटीगड़ा में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते 15 वर्षीय एक किशोर की जान चली गई। तीन दिन से लापता किशोर का शव सोमवार देर रात करीब दो बजे सुकना फॉरेस्ट के एक सुनसान इलाके से. . .

सिलीगुड़ी महकमा के माटीगड़ा में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते 15 वर्षीय एक किशोर की जान चली गई। तीन दिन से लापता किशोर का शव सोमवार देर रात करीब दो बजे सुकना फॉरेस्ट के एक सुनसान इलाके से बरामद किया गया। मृतक की पहचान माटीगाड़ा के शिमुलतला निवासी सुबजीत मदक के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में भारी तनाव और शोक का माहौल है।

राज पासवान ने फोन कर सुबजीत को मिलने के लिए बुलाया था

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिमुलतला निवासी सुबजीत मदक का करीब एक महीने पहले 25 वर्षीय राज पासवान के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 6 बजे राज पासवान ने फोन कर सुबजीत को मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

माटीगाड़ा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

शनिवार रात से ही परिजनों ने सुबजीत की तलाश शुरू की और माटीगाड़ा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोबारा थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।

सुकना फॉरेस्ट से नाबालिग का शव बरामद

पुलिस ने जांच तेज करते हुए राज पासवान के दो संदिग्ध दोस्तों देब कर्मकार और उसके एक सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने सोमवार देर रात सुकना फॉरेस्ट से नाबालिग का शव बरामद किया।
फिलहाल दोनों संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं, जबकि मुख्य आरोपी राज पासवान अब भी फरार है। माटीगाड़ा थाना पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद शिमुलतला इलाके में शोक की लहर है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम