Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में पत्नी की हत्या : तीस्ता कैनाल से मिली बॉडी,  कटे सिर की तलाश जारी

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के फांसीदेवा में दरिंदगी सामने आई है। पति ने अवैध संबंध की शंका से पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। काफी तलाश के बाद शव बोरे में बंद मिले। सिलीगुड़ी के फांसीदेवा की रहने वाली रेणुका खातून का शव दो टुकड़ों में काटकर पानी में फेंकने का मामला गुरुवार को सामने आया था। उसके बाद दोपहर से आपदा मोचन बल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह करीब 24 घंटे के बाद रेणुका का शव मिला, लेकिन कटा सिर अभी तक नहीं मिला है. उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात फूलबाड़ी तीस्ता नहर का लॉकगेट बंद कर दिया गया। शुक्रवार सुबह नहर में पानी कम होने से रेणुका का शव बोरे में लिपटा फांसीदेवा प्रखंड के गोवालतुली के पास सुदाम गज इलाके के पास बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कबूला अपराध
आरोपी पति मोहम्मद अंसारुल ने गुरुवार को रेणुका की हत्या करने को कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेणुका सिलीगुड़ी के पड़ोस के कॉलेज में ब्यूटी पार्लर में काम करना सीखती थी। वह दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लापता थी। रेणुका के परिवार ने 24 दिसंबर को सिलीगुड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। अंसारुल से पूछताछ में सनसनीखेज जानकारी सामने आई।जांचकर्ताओं को पता चला कि अंसारुल 24 दिसंबर को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. उसके बाद उसकी पत्नी के शव को दो टुकड़ों में काटकर तीस्ता नहर में बहा दिया था।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.