Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की हुंकार: बोले- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार, टीएमसी को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की हुंकार: बोले- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार, टीएमसी को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा, ‘टीएमसी वाले ध्यान से सुन. . .

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा, ‘टीएमसी वाले ध्यान से सुन लें, चार मई के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और नई सरकार बनने के बाद पिछले पंद्रह वर्षों के हर पल का हिसाब देना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें जनता के एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।
यह जनसभा इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य में चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच गया है। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है।

टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन में बंगाल सिर्फ बर्बाद हुआ

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन में बंगाल सिर्फ बर्बाद हुआ है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा आज पहली बार वोट देने जा रहे हैं, वे बंगाल का भविष्य तय करें। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने 15 वर्षों में कोई काम नहीं किया, बल्कि सिर्फ काले कारनामे किए हैं। उन्होंने सिलीगुड़ी को नॉर्थ बंगाल का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि टीएमसी ने जान-बूझकर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और टूरिज्म को पीछे रखा। केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, उसे ‘सिंडिकेट’ वाले हजम कर गए।

मदरसों के लिए तो 6,000 करोड़ रुपये का बजट दिया

पीएम मोदी ने टीएमसी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि इस निर्मम सरकार ने मदरसों के लिए तो 6,000 करोड़ रुपये का बजट दिया, लेकिन नॉर्थ बंगाल के विकास के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब नॉर्थ बंगाल बारिश और तबाही से जूझ रहा था, तब टीएमसी सरकार कोलकाता में जश्न मना रही थी। पीएम ने टीएमसी को नॉर्थ बंगाल, आदिवासी, चाय-बागान, महिला और युवा विरोधी पार्टी बताया।

15 वर्षों के पल-पल और पाई-पाई का हिसाब देना होगा

भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी, ‘टीएमसी वाले कान खोलकर सुन लें, चार मई के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और उन्हें पिछले 15 वर्षों के पल-पल और पाई-पाई का हिसाब देना होगा।’
सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर मां भारती की भुजा है, लेकिन टीएमसी ने तुष्टिकरण के लिए उन टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया जो नॉर्थ-ईस्ट को देश से अलग करने की धमकी देते हैं। चाय बागानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि असम की भाजपा सरकार श्रमिकों को जमीन के पट्टे और सुविधाएं दे रही है, जबकि टीएमसी इन्हें बर्बाद कर रही है। उन्होंने वादा किया कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर चाय श्रमिकों को पक्के घर, बिजली, पानी और जमीन के पट्टे दिए जाएंगे।
पीएम ने क्रिकेटर रिचा घोष और मंटू घोष जैसी प्रतिभाओं की तारीफ करते हुए घोषणा की कि भाजपा सरकार नॉर्थ बंगाल में एक ‘स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ बनाएगी। उन्होंने अंत में कहा कि टीएमसी ने भय का साम्राज्य बनाया है, जिसे हटाकर भाजपा राज्य में भरोसा वापस लाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम