Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में प्रशिक्षण के दौरान सिविक वॉलंटियर की मौत, लापरवाही के आरोप में पुलिस कैंप बना रणक्षेत्र, साथियों ने शव को रोककर किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी में प्रशिक्षण के दौरान सिविक वॉलंटियर की मौत, लापरवाही के आरोप में पुलिस कैंप बना रणक्षेत्र, साथियों ने शव को रोककर किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी स्थित 12 नंबर बटालियन कैंप में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की अचानक मौत को लेकर भारी तनाव फैल गया। मृतक का नाम पंकज बर्मन है। वह कूचबिहार के माथाभांगा थाना क्षेत्र में. . .

सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी से सटे फुलबाड़ी स्थित 12 नंबर बटालियन कैंप में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की अचानक मौत को लेकर भारी तनाव फैल गया। मृतक का नाम पंकज बर्मन है। वह कूचबिहार के माथाभांगा थाना क्षेत्र में कार्यरत थे और यहां छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में शामिल होने आए थे।

पंकज बर्मन की रात में बिगड़ी तबीयत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात कैंप में रहते हुए पंकज बर्मन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साथियों का आरोप है कि पंकज के बीमार पड़ते ही ड्यूटी पर मौजूद संतरी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन प्रशासन ने समय पर इलाज की व्यवस्था करने के बजाय देर की। आरोप है कि समय रहते अस्पताल ले जाने और उचित चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।

कैंप में प्रशिक्षुओं के लिए नहीं है चिकित्सा सुविधा

मौत की खबर फैलते ही सोमवार सुबह प्रशिक्षण ले रहे अन्य सिविक वॉलंटियरों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कैंप में प्रशिक्षुओं के लिए न तो पर्याप्त चिकित्सा सुविधा है और न ही किसी तरह की आपातकालीन सेवा उपलब्ध है। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि अत्यधिक मानसिक दबाव के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

साथियों ने शव को रोककर लंबे समय तक प्रदर्शन किया

फिलहाल कैंप के अंदर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। साथियों ने शव को रोककर लंबे समय तक प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। पंकज बर्मन के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम