Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी सहित चार नगर निगमों का चुनाव टला, अब होगा 12 फरवरी को

सिलीगुड़ी सहित चार नगर निगमों का चुनाव टला, अब होगा 12 फरवरी को

कोलकाता। 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल में 4 नगर निगमों के होने वाले चुनाव को अब 12 फरवरी तक के लिए टाले दिया गया है। आसनसोल, बिधाननगर, सिलिगुड़ी व चंदननगर नगर निगम का चुनाव अब 12 फरवरी को होगा। साथ. . .

कोलकाता। 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल में 4 नगर निगमों के होने वाले चुनाव को अब 12 फरवरी तक के लिए टाले दिया गया है। आसनसोल, बिधाननगर, सिलिगुड़ी व चंदननगर नगर निगम का चुनाव अब 12 फरवरी को होगा। साथ ही 15 फरवरी को नतीजे जारी होंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि राज्य चुनाव आयोग के तरफ से कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग की तरफ जो नोटिस जारी की गई है, उसमें कहा गया है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशों का अनुसरण करते हुए 4 नगर निगमों के चुनाव को अब 12 फरवरी तक के लिए टाले दिया गया है। 12 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव होगा।

Web Stories
 
तस्वीर में छिपे मेंढक को ढूंढेंगे तो कहलाएंगे जीनियस खरमास के दौरान करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम शरीर के लिए रामबाण माने जाते हैं ये रंग-बिरंगे फूल आंखों से जानें किडनी की सेहत का हाल सुबह खाली पेट आंवला खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां