नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। अब अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की गोद भराई होगी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि उनकी गोद भराई में कौन से कौन से सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। उनकी गोद भराई का फंक्शन 17 जुलाई को होगा। तो जानिए कौन से सेलेब्स पहुंचेंगे आशीर्वाद देने।
दीपिका पादुकोण : बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म में शामिल होंगी।
मलाइका अरोड़ा :बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा भी इस लिस्ट में शामिल है। मलाइका अरोड़ा भी सोनम कपूर के बेबी शावर में जाएंगी।
आलिया भट्ट : आलिया भट्ट भी इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस भी सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म के फंक्शन को अटेंड करेंगी।
जाह्नवी कपूर : सोनम कपूर की कजिन जाह्नवी कपूर भी फैमिली फंक्शन में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी।
करिश्मा कपूर : करिश्मा कपूर भी सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा के लिए गोद भराई की रस्म में शामिल होंगी।
करीना कपूर खान : करीना कपूर खान के भी सोनम कपूर के गोद भराई की रस्म में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
अंशुला कपूर : बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। वो भी फंक्शन में नजर आएंगी।
Comments are closed.