Home » बिजनेस » सोने-चांदी की कीमतों ने आज फिर पकड़ी रफ्तार: ₹8,700 उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, होली के बाद कहां पहुंच गया भाव?

सोने-चांदी की कीमतों ने आज फिर पकड़ी रफ्तार: ₹8,700 उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, होली के बाद कहां पहुंच गया भाव?

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में आज फिर तेजी आई है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 8,700 रुपये से ज्यादा उछल गई जबकि सोना 1,600 रुपये महंगा हो गया। एमसीएक्स पर 5 मई की डिलीवरी. . .

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में आज फिर तेजी आई है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत 8,700 रुपये से ज्यादा उछल गई जबकि सोना 1,600 रुपये महंगा हो गया। एमसीएक्स पर 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,560 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,69,900 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह करीब 8,700 रुपये की तेजी के साथ 2,74,251 रुपये तक उछली। सुबह 10.10 बजे यह 4,452 रुपये यानी 1.68 फीसदी तेजी के साथ2,70,012 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
इसी तरह 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना भी महंगा हुआ है। पिछले सत्र में यह 1,61,525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,62,750 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,617 रुपये की तेजी के साथ 1,63,142 रुपये तक चढ़ा। सुबह 10.05 बजे यह 632 रुपये यानी 0.39 फीसदी तेजी के साथ 1,62,157 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

इंटरनेशनल प्राइस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में आज तेजी आई। स्पॉट गोल्ड 0.8% तेजी के साथ $5,177.26 प्रति औंस पहुंच गया जबकि अप्रैल के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर 1% की तेजी के साथ $5,186.40 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर भी 1.3% की तेजी के साथ $84.50 प्रति औंस पर था। जानकारों का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान युद्ध और अमेरिका में जॉब डेटा से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत
स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): 1,20,752 रुपये/8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,31,720 रुपये/8 ग्राम

मुंबई में गोल्ड रेट
स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): 1,20,632 रुपये/8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,31,600 रुपये/8 ग्राम

चेन्नई में सोने की कीमत
स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): 1,21,592 रुपये/8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,32,648 रुपये/8 ग्राम

हैदराबाद में गोल्ड का रेट
स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): 1,20,632 रुपये/8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,31,600 रुपये/8 ग्राम

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम