Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड सरकार ने बोला जब तक कोरोना कंट्रोल नहीं होगा, नहीं खोलेंगे स्कूल

- Sponsored -

- Sponsored -


कोरोना के बीच अनलॉक-5 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर के बाद स्कूल, काेचिंग संस्थान खोलने को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उसके अनुसार स्कूली बच्चों को पूरे समय न सिर्फ मास्क पहने रहना होगा, बल्कि स्कूल में प्रवेश से पहले उनकी स्क्रीनिंग (जांच) भी होगी। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने कहा है कि स्कूल वर्गीकृत तरीके से खुलेंगे।

इन्हें खोलने के बारे में राज्य संबंधित स्कूल-कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन से चर्चा कर निर्णय लेंगे। इधर, झारखंड शिक्षा परियोजना के एसपीडी शैलेश चाैरसिया ने कहा है कि झारखंड में 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूली बच्चों को कोरोना में नहीं झोंक सकते। जब तक राज्य की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, स्कूल खोलने पर निर्णय लेना गैरजरूरी है।

चौरसिया ने कहा कि उन्होंने स्कूल खोलने का प्रस्ताव बनाया था, पर बढ़ते कोरोना के कारण वह स्वीकृत नहीं हो पाया था। अब हम देखेंगे कि दूसरे राज्यों में कैसे स्कूल खुल रहे हैं, या इनका प्रभाव क्या पड़ रहा है। उसके बाद ही फिर से स्कूल खोलने का नया प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पर इतना तय है कि जल्दबाजी में कुछ भी नहीं होगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.