Home » पश्चिम बंगाल » स्वामी जी की जयंती पर ‌निकाली शोभायात्रा, नगर पालिका की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित

स्वामी जी की जयंती पर ‌निकाली शोभायात्रा, नगर पालिका की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित

जलपाईगुड़ी। स्वामी विवेकानन्द की जयंती के उपलक्ष्य में जलपाईगुड़ी नगर पालिका की ओर‌ से एक‌ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। झंडा फहरा कर और बैलून उड़ाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दिन जिला युवा कल्याण विभाग और मुहुरीपाड़ा स्पोर्टिंग एंड. . .

जलपाईगुड़ी। स्वामी विवेकानन्द की जयंती के उपलक्ष्य में जलपाईगुड़ी नगर पालिका की ओर‌ से एक‌ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। झंडा फहरा कर और बैलून उड़ाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दिन जिला युवा कल्याण विभाग और मुहुरीपाड़ा स्पोर्टिंग एंड कल्चरल के संयुक्त तत्वावधान में विवेक उत्सव जलपाईगुड़ी में मनाया गया। मूर्ति पाड़ा में स्थापित विवेकानन्द की मूर्ति पर जलपाईगुड़ी नगरपालिका के चेयरपर्सन पापिया पाल सहित उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया।
शोभायात्रा जलपाईगुड़ी के सनाउल्लाह उच्च विद्यालय परिसर‌ से निकली, जिसमें शहर के ‌विशिष्ठ लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जलपाईगुड़ी नगर पालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नगरपालिका के सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया।

Web Stories
 
ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट धूप में ज्यादा देर बैठने से हो सकते हैं ये नुकसान घर के इस कोने में भारी सामान रखने से हो सकते हैं कंगाल रोजाना 5 मिनट भाप लेने से चेहरे पर आएगा निखार रोज सुबह में ये काम करने से तेजी से होगा वेट लॉस