Home » महाराष्ट्र » हत्‍या या दुर्घटना : 16 दिनों में 6 शव बरामद होने से लोगों में दहशत, वसई-विरार बना डेड बॉडी डंपिंग ग्राउंड ?

हत्‍या या दुर्घटना : 16 दिनों में 6 शव बरामद होने से लोगों में दहशत, वसई-विरार बना डेड बॉडी डंपिंग ग्राउंड ?

मुंबई। मुंबई से सटे वसई‑विरार के इलाके में लगातार शव मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। बीते 16 दिनों में अलग‑अलग इलाकों से 6 शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इलाके में. . .

मुंबई। मुंबई से सटे वसई‑विरार के इलाके में लगातार शव मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। बीते 16 दिनों में अलग‑अलग इलाकों से 6 शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इलाके में कहीं पर सिर कटी लाश मिली है तो कहीं पर सड़े-गले शव मिलने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे नया मामला रविवार की शाम को सामने आया, जब एक 45 से 50 साल के अज्ञात व्‍यक्ति का शव मिला। इलाके में शव मिलने की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद आम लोगों में भी डर का माहौल है।
मुंबई‑अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार की शाम को विरार फाटा के पास कचरे के ढेर से 45 से 50 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा‑गला शव मिला है। सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हत्‍या या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

विरार फाटा के पास मिली इस सफेद दाढ़ी वाले शख्‍स की मौत किसी दुर्घटना के कारण हुई है या यह हत्या का मामला है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पिछले कुछ दिनों में इस तरह की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम