ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » हनी सिंह पर फिर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस वजह से दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला.

हनी सिंह पर फिर टूटा मुसीबतों का पहाड़, इस वजह से दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला.

डेस्क। मशहूर रैपर हनी सिंह ( इन दिनों अपने लाइव कॉन्सर्ट की वजह से चर्चाओं में बने हैं। कभी उनके शो के गाने और डांस वीडियो सामने आते हैं तो कभी कोई नया विवाद, फिलहाल तो हनी सिंह अपने हालिया. . .

डेस्क। मशहूर रैपर हनी सिंह ( इन दिनों अपने लाइव कॉन्सर्ट की वजह से चर्चाओं में बने हैं। कभी उनके शो के गाने और डांस वीडियो सामने आते हैं तो कभी कोई नया विवाद, फिलहाल तो हनी सिंह अपने हालिया कॉन्सर्ट की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। चलिए जानते हैं कि हनी सिंह के कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से हनी सिंह विवादों में फंस गए हैं और उनपर केस दर्ज हो गया है।

लेजर लाइट लगाने पर मचा बवाल

दरअसल 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए उनके ‘माय स्टोरी वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट’ के बाद पुलिस ने नियमों के उल्लंघन की वजह से हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार कॉन्सर्ट में बिना अनुमति लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया। मामला इस वजह से ज्यादा विवाद में आया क्योंकि जहां हनी सिंह का कॉन्सर्ट था वहां से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेहद नजदीक था। इसलिए इन इलाकों में लेजर लाइट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ था। लेजर लाइट पर पहले से ही प्रतिबंध लगे होने के बावजूद आयोजकों ने लेजर लाइट का इस्तेमाल किया। लेजर के इस्तेमाल से एक बड़ी ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो सकती थी।

कॉन्सर्ट में पहुंच गए 20 हजार लोग…

इस पूरे मामले को गंभीरता से देखते हुए आयोजक Tammanaaz Worldwide के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज की गई। इतना ही नहीं आयोजकों का यह भी कहना है कि इस कॉन्सर्ट के लिए 12 हजार लोगों की अनुमति ली गई थी, जबकि इस कॉन्सर्ट में 20 हजार से ज्यादा लोग आए। अचानक बढ़ी इस भीड़ की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर काफी दबाव पड़ा। पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इन सभी लापरवाहियों के चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम