Home » देश » हमारी प्राथमिकता देश के लोग, कुछ और नहीं; रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावों का भारत ने दिया जवाब

हमारी प्राथमिकता देश के लोग, कुछ और नहीं; रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावों का भारत ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उन दावों को लेकर जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि भारत जल्द ही रूस से तेल की खरीद को रोक सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता. . .

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उन दावों को लेकर जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि भारत जल्द ही रूस से तेल की खरीद को रोक सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं। स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं। इसमें हमारी ऊर्जा आपूर्ति का आधार व्यापक बनाना और बाजार की स्थितियों के अनुरूप विविधता लाना शामिल है।
विदेश मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया, “जहां तक अमेरिका का सवाल है, हम कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद का विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दशक में इसमें लगातार प्रगति हुई है। वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहरा करने में रुचि दिखाई है।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करे……