Home » पश्चिम बंगाल » हाथी ने बागडोगरा में वनकर्मी के घर पर किया हमला, सब कुछ किया तहस नहस

हाथी ने बागडोगरा में वनकर्मी के घर पर किया हमला, सब कुछ किया तहस नहस

सिलीगुड़ी । बागडोगरा के संन्यासी चाय बगान क्षेत्र में वनकर्मी के घर देर रात हाथी ने हमला कर दिया। भोजन की तलाश में दंतैल हाथी वनकर्मी के घर में प्रवेश किया। हाथियों की आवाज सुनकर परिजन जान बचाकर घर से. . .

सिलीगुड़ी । बागडोगरा के संन्यासी चाय बगान क्षेत्र में वनकर्मी के घर देर रात हाथी ने हमला कर दिया। भोजन की तलाश में दंतैल हाथी वनकर्मी के घर में प्रवेश किया। हाथियों की आवाज सुनकर परिजन जान बचाकर घर से भाग निकले। हाथी ने जब हमला किया उस समय दो बच्चे और एक महिला घर में थे ।
बाद में जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बागडोगरा वन विभाग को दी तो वन विभाग से अन्य कर्मचारी आकर पटाखे फोड़े और हाथी को जंगल में ले गये। घर के भोजन सामग्री सहित फर्नीचर, घर का टीन और बाड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम