Home » देश » हिमाचल में हादसा : शिमला में शिवरात्रि की सुबह खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

हिमाचल में हादसा : शिमला में शिवरात्रि की सुबह खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

थुनाग। सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार. . .

थुनाग। सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली। हादसा घर से 24 किमी दूर हुआ। गाड़ी योगराज निवासी बगस्याड की है। हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक का भी मौत हो गई है। दरअसल, रविवार सुबह जीप एचपी 65 5148 को लेकर सुबह चारों दोस्त घर में बिना किसी को बताए गाड़ी लेकर निकल गए। घर से कुछ दूरी पर लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बूनालीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दो ने मौके पर तोड़ा दम

गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो युवक गाड़ी के बाहर पड़े थे, दो अंदर तुरंत इन घायलों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित किया जबकि तीसरे ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।

दो की नहीं हो पाई पहचान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भयानक था कि युवकों की पहचान नहीं हो पा रहीं है। युवक आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां आरंभ पर दी है। थाना प्रभारी जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम