Home » खेल » 152820324000 रुपये में बिक गई IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं ?

152820324000 रुपये में बिक गई IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं ?

नई दिल्ली: भारत में जन्मे अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी की लीडरशिप वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदने की बोली जीत ली है। पता चला है कि कंसोर्टियम ने आईपीएल की पहली चैंपियन टीम पर 1.63 बिलियन डॉलर यानी. . .

नई दिल्ली: भारत में जन्मे अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी की लीडरशिप वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदने की बोली जीत ली है। पता चला है कि कंसोर्टियम ने आईपीएल की पहली चैंपियन टीम पर 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15282 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम रियान पराग की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है। 28 मार्च से लीग की शुरुआत होगी।

2021 से फ्रेंचाइजी में इन्वेस्टर हैं सोमानी

काल सोमानी के इस ग्रुप का हिस्सा अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वाल्टन और हैम्प परिवार भी है। रॉब वाल्टन वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वाल्टन के सबसे बड़े बेटे हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। रॉब वाल्टन की नेटवर्थ 146 बिलियन डॉलर है। काल सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में इन्वेस्टर थे। 2021 में उन्होंने फ्रेंचाइजी में एंट्री मारी थी। सोमानी ने तब कहा था- हमें इस निवेश में बहुत बड़ी संभावना दिख रही है और हम आईपीएल के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमामी अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल में रहते हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था। 16 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। 1998 में वह भारत से अमेरिका शिफ्ट हो गए।
काल समानी ने पिछले 15 साल एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, एआई गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक पर फोकस करने वाले वेंचर्स को शुरू करने और लीड करने में बिताए हैं। वह ग्लोबल टेक सर्विसेज फर्म इंट्राएज, प्राइवेसी कंप्लायंस प्लेटफॉर्म ट्रूयो, एआई गवर्नेंस फर्म ट्रूयो डॉट एआई और एड-टेक सर्विसेज प्रोवाइडर एकेडेमियन के फाउंडर हैं। इसके साथ ही वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर भी हैं और वह TMRW स्पोर्ट्स और TGL गोल्फ लीग में शुरुआती इन्वेस्टर हैं।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का सफर

शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला सीजन 2008 में जीता था। लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन नीचे जाने लगा। उसके बाद से टीम सिर्फ एक बार 2022 में फाइनल में पहुंची है। तब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उसे हार मिली। फ्रेंचाइजी को 2016 और 2017 में बैन भी होना पड़ा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम