Home » क्राइम » 18 बच्चों के पिता को इश्क लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमिका ने कर दिया काम तमाम, हिरासत में ली गई महिला ने कबूला राज

18 बच्चों के पिता को इश्क लड़ाना पड़ा भारी, प्रेमिका ने कर दिया काम तमाम, हिरासत में ली गई महिला ने कबूला राज

प्रतापगढ़। पांच दिन से लापता 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंध में हत्या की गई। पूर्व प्रधान की दो बीवी से 18 बच्चे हैं। वह पांच दिनों से लापता थे। नहर में बोरे में बांधकर शव. . .

प्रतापगढ़। पांच दिन से लापता 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंध में हत्या की गई। पूर्व प्रधान की दो बीवी से 18 बच्चे हैं। वह पांच दिनों से लापता थे। नहर में बोरे में बांधकर शव फेंका गया था। अनुमान लगाया गया कि राड जैसी किसी ठोस वस्तु से पीटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने सीडीआर के आधार पर एक महिला व उसके भाई समेत तीन आरोपितों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना की वजह अवैध संबंध बताई।

मऊआइमा व मानधाता पुलिस कर रही थी जांच-पड़ताल

मिश्रपुर मुस्तरका मानधाता के पूर्व प्रधान 50 वर्षीय गुलहसन उर्फ मुन्ना बाइक से 18 मार्च को कहीं चले गए थे। दो दिन तक पता न चलने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका जताने लगे। मानधाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद तीसरे दिन उनकी बाइक मऊआइमा कल्याणपुर के समीप महरोड़ा में मिली। इस पर स्वजन और परेशान हो गए। बाइक पर हेलमेट व चाबी रखी मिली। पुलिस उसे थाने ले गई। मऊआइमा व मानधाता पुलिस जांच में लगी थी।

शारदा सहायक नहर में मिली लाश

रविवार सुबह बोरे में भरा एक शव शारदा सहायक नहर में सुमेरपुर के पास मिला। यह स्थल मृतक के घर से आठ किमी दूर है। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। तब तक पुलिस ने कटरा गुलाब सिंह की एक महिला का नंबर ट्रैस कर लिया था। उसी नंबर पर पूर्व प्रधान ने अंतिम बार कई बार बात की थी। महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पूर्व प्रधान की हत्या उसने अपने भाई व एक सहयोगी के साथ मिलकर करके शव को फेंका था। पूर्व प्रधान ने परेशान कर दिया था।

अन्य आरोपितों को भी पकड़ा जाएगा : एएसपी

पूर्व प्रधान की दो बीवी से 18 बच्चे हैं। हत्या की जानकारी मिलने पर स्वजन गमगीन हैं। गुलहसन के पिता गुलफाम का निधन हो चुका है। मौके पर मानधाता एसओ अरविंद सिंह व उनके बाद एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल पहुंचे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल का कहना है कि अवैध संबंधों के कारण घटना हुई है। पहले से दर्ज गुमशुदगी के केस को हत्या में परिवर्तित किया जाएगा। आरोपित महिला को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों को भी पकड़ा जाएगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम