Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसओजी व भक्तिनगर पुलिस ने अभियान चलाकर 250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस ने जमील अख्तर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर उत्तर दिनाजपुर के पंजीपाड़ा का रहने वाला है। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को जानकारी मिली थी कि सिलीगुड़ी के वार्ड 43 नंबर के प्रकाश नगर मोड़ में ब्राउन शुगर की बड़ी डील होने वाली है। गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी व भक्तिनगर पुलिस ने गुरुवार रात इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी जमील अख्तर उस समय ब्राउन शुगर देने वहां पंहुचा था। तभी भक्तिनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की  जेब से ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी को शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.