Home » राजनीति » 27 सितंबर को भारत बंद , कृषि कानून रद्द करने की मांग 

27 सितंबर को भारत बंद , कृषि कानून रद्द करने की मांग 

सिलीगुड़ी : 27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में सोमवार को सिलीगुड़ी में वाम मोर्चा श्रमिक संगठन की ओर से संवाददाता सम्मलेन का आयोजन किया गया। वाममोर्चा श्रमिक संगठन के नेता व सीपीएम की राज्य कमिटी के सदस्य समन. . .

सिलीगुड़ी :  27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में सोमवार को सिलीगुड़ी में वाम मोर्चा श्रमिक संगठन की ओर से संवाददाता सम्मलेन का आयोजन किया गया। वाममोर्चा श्रमिक संगठन के नेता व सीपीएम की राज्य कमिटी के सदस्य समन पाठक ने कहा कि  केंद्र सरकार की ओर से हालही में लागू किये गए कृषि कानून रद्द किये जाने की मांग में देश भर में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं बावजूद इसके केंद्र सरकार इस कानून में संशोधन अथवा इसे रद्द करने की दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। सरकार अभी भी कॉर्पोरटे घराने के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में अब तक करीब 400 किसानों की मौत हो गयी है। समन पाठक ने कहा किसान आंदोलन को और तीव्र बनाने का समय आ गया है।  इसलिए किसान संयुक्त मोर्चा  की ओर से 27 सितंबर को देश भर में 12 घंटा हड़ताल का आह्वान किया है।  किसानों की मुख्य मांगें  कृषि कानून रद्द करने , संशोधित बिजली कानून तत्काल रद्द करने एवं श्रमिक विरोधी कानून रद्द करना है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निश्चित  करने की मांग की।

Web Stories
 
घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली सर्दियों में शरीर की तेल मालिश करने के 7 फायदे चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मिलेंगे ये जादुई फायदे जरूरत से ज्यादा अदरक खाने से हो सकते हैं ये नुकसान सुबह खाली पेट मेथी की चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां