Home » एक्सक्लूसिव » 4 राजपूत, 2 भूमिहार, दो यादव दो कुशवाहा, नीतीश कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखें बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

4 राजपूत, 2 भूमिहार, दो यादव दो कुशवाहा, नीतीश कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखें बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चौथी बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा कुल 23 मंत्रियों. . .

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चौथी बार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। बड़ी सूझ बुझ के साथ नीतिश कुमार ने अपनी कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल रखा है। आइए जानते हैं नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों का जातिगत विश्लेषण…

बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री

जाति/समुदाय	मंत्रियों की संख्या
राजपूत	4
भूमिहार	2
ब्राह्मण	1
कायस्थ	1
कुशवाहा (कोइरी)	3
कुर्मी	2
वैश्य/बनिया	2
यादव	2
मुस्लिम	1
मल्लाह/निषाद	2
दलित	5
EBC (अन्य अति पिछड़ा)	1

बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री जाति/समुदाय मंत्रियों की संख्या राजपूत 4 भूमिहार 2 ब्राह्मण 1 कायस्थ 1 कुशवाहा (कोइरी) 3 कुर्मी 2 वैश्य/बनिया 2 यादव 2 मुस्लिम 1 मल्लाह/निषाद 2 दलित 5 EBC (अन्य अति पिछड़ा)

सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भूमिहार जाति से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। इनमें बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और जदयू से विजय चौधरी ने शपथ ली। राजपूत जाति से भी तीन मंत्री बनाए गए। इनमें जदयू से लेशी सिंह और भाजपा से संजय टाइगर और श्रेयशी सिंह ने शपथ ली।ब्राह्मण जाति से मंगल पांडेय ने शपथ लिया। कायस्थ से भाजपा ने नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली।

पिछड़ा वर्ग से कौन-कौन बना मंत्री?

एनडीए सरकार में पिछड़ों में यादव जाति का विशेष तरजीह दी गई है। जदयू से विजेंद्र यादव ने तो भाजपा से रामकृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। कुशवाहा जाति से बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी और जदयू से उमेश कुशवाहा और रालोमो से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अतिपिछड़ा से बीजेपी की रमा निषाद और जदयू से शीला मंडल ने शपथ ली।

दलित समाज से चार लोग बने मंत्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व में चार दलित मंत्रियों ने शपथ ली। जदयू से अशोक चौधरी, बीजेपी से कृष्ण कुमार ऋषि/ लखेन्द्र पासवान और हम से संतोष सुमन ने शपथ ली।

नीतीश कुमार की कैबिनेट, देखें पूरी लिस्ट

BJPसम्राट चौधरीकुशवाहामुंगेर
BJPविजय सिन्हाभूमिहारलखीसराय
BJPदिलीप जायसवालवैश्यकिशनगंज
BJPमंगल पांडेब्राह्मणसिवान
BJPनितिन नवीनकायस्थपटना
BJPसुरेंद्र मेहताकुशवाहाबेगूसराय
BJPसंजय टाइगरराजपूतआरा
BJPलखेंद्र पासवानपासवानवैशाली
BJPश्रेयसी सिंहराजपूतजमुई
BJPअरुण शंकर प्रसादसुढीमधुबनी
BJPराम कृपाल यादवयादवपटना
BJPरमा निषादमल्लाहमुजफ्फरपुर (चुनाव क्षेत्र)
BJPनारायण शाहबनियाचंपारन
BJPप्रमोद कुमार चंद्रवंशीअति पिछड़ाऔरंगाबाद
JDUनीतीश कुमारकुर्मीनालंदा
JDUअशोक चौधरीदलितपटना
JDUलेसी सिंहराजपूतपूर्णिया
JDUसुनील कुमारदलितगोपालगंज
JDUविजेंद्र यादवयादवसुपौल
JDUश्रवण कुमारकुर्मीनालंदा
JDUविजय चौधरीभूमिहारसमस्तीपुर
JDUमदन साहनीमल्लाहदरभंगा
JDUजमा ख़ानमुस्लिमकैमूर
LJP (RV)संजय पासवानपासवानबेगूसराय
LJP (RV)संजय सिंहराजपूतवैशाली
HAMसंतोष कुमार सुमनदलितगया
RLMदीपक प्रकाशकुशवाहावैशाली
Web Stories
 
अगहन माह की अमावस्या तिथि पर इन चीजों का दान करने से होगी तरक्की COPD के मरीज इन बातों का रखें ध्यान चेहरे पर साबुन लगाने से पहले जान लीजिए इसके भारी नुकसान सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड सर्दियों में फटी एड़ियों को मक्खन जैसा बनाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे