Home » देश » 7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव :राजस्थान के अंता में कांग्रेस-निर्दलीय में टक्कर, पंजाब के तरनतारन से आप आगे

7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव :राजस्थान के अंता में कांग्रेस-निर्दलीय में टक्कर, पंजाब के तरनतारन से आप आगे

नई दिल्ली। 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। राजस्थान के अंता में सत्ताधारी भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के प्रमोद भाया पहले और निर्दलीय नरेश मीणा दूसरे नंबर. . .

नई दिल्ली। 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। राजस्थान के अंता में सत्ताधारी भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के प्रमोद भाया पहले और निर्दलीय नरेश मीणा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। झारखंड के घाटशिला सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पिछड़ गए हैं।
पंजाब के तरनतारन में आप, जम्मू-कश्मीर के नागरोटा में बीजेपी, बडगाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस, तेलंगाना की जुबली हिल्स में कांग्रेस, ओडिशा की नुआपाड़ा में बीजेपी और मिजोरम के डम्पा में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)आगे चल रही है।

कहां कितना वोटर टर्नआउट रहा

जम्मू-कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। CM उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल सीट को अपने पास रखा और बडगाम सीट छोड़ दी थी। इसलिए इस सीट पर चुनाव हो रहा है।

राजस्थान की अंता पर 7 राउंड के बाद कांग्रेस के भाया 5 हजार वोटों से आगे

राजस्थान की अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में 7 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया आगे हैं। वहीं, निर्दलीय नरेश मीणा भाया से करीब 4900 वोटों से पीछे हैं। जबकि, भाजपा के मोरपाल सुमन सभी राउंड में तीसरे नंबर पर ही रहे हैं। अब भी 13 राउंड की मतगणना होना बाकी है। अब तक करीब 68 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है।

तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर

जुबली हिल्स विधानसभा सीट के दूसरे राउंड के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव वी. 17,874 वोट के साथ 2,995 वोटों की बढ़त पर हैं। BRS की मगंटी सुनीता गोपीनाथ 14,879 वोट लेकर 2,995 वोटों से पीछे चल रही हैं। BJP उम्मीदवार दीपक रेड्डी लंकाला 3,475 वोट पर हैं और 14,399 वोटों से पिछड़ रहे हैं।

पंजाब की तरनतारन में 6वें राउंड में AAP की लीड बढ़ी

तरनतारन सीट पर 6वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अब तक AAP को 14586, अकाली दल को 13694, कांग्रेस को 7260, अकाली दल वारिस पंजाब दे के मंदीप को 5994 और BJP को 1620 वोट मिले हैं। AAP उम्मीदवार 892 की लीड ले चुके हैं।

राजस्थान के अंता में भाजपा तीसरे नंबर पर

राजस्थान के अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में 5वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया फिर आगे हो गए हैं। वहीं, निर्दलीय नरेश मीणा उन्हें कड़ी टक्कर देने के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि, भाजपा के मोरपाल सुमन सभी राउंड में तीसरे नंबर पर ही रहे हैं। अब भी 15 राउंड की मतगणना होना बाकी है। अब तक करीब 49 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है।

मिजोरम के डम्पा MNF आगे

मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट के पहले राउंड के नतीजे आ गए हैं। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डॉ. आर. ललथंगलियाना 1549 वोट के साथ 170 वोटों की बढ़त पर हैं। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के वनलालसाइलोवा 1379 वोट लेकर 170 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर की नागरोटा में BJP की देवयानी राणा आगे

नागरोटा विधानसभा सीट के पहले राउंड के नतीजे आ गए हैं। BJP उम्मीदवार देवयानी राणा 2477 वोट के साथ 1111 वोटों की बढ़त पर हैं। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के हर्ष देव सिंह 1366 वोट लेकर 1111 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Web Stories
 
सर्दियों में खजूर खाने के ये फायदे जानेंगे तो चौंक जाएंगे रात में तलवों में तेल लगाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे पपीते के पत्ते खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां सर्दियों में बथुआ का साग खाने से क्या होता है? खरीदने जा रही हैं ब्राइडल चूड़ा? याद रखें ये बातें