Home » मनोरंजन » 83 की उम्र में अमिताभ बच्चन को सता रहा है ये डर, ब्लॉग पर लिखा अपना दर्द, ‘एंग्जायटी में जीना खतरनाक है…’

83 की उम्र में अमिताभ बच्चन को सता रहा है ये डर, ब्लॉग पर लिखा अपना दर्द, ‘एंग्जायटी में जीना खतरनाक है…’

डेस्क। बॉलीवुड के एक्टर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में कई दशक से एक्टिव हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री में कई हिट और शानदार फिल्में दी हैं। हैरानी की बात यह है कि एक्टर 83 साल की उम्र. . .

डेस्क। बॉलीवुड के एक्टर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में कई दशक से एक्टिव हैं। एक्टर ने इंडस्ट्री में कई हिट और शानदार फिल्में दी हैं। हैरानी की बात यह है कि एक्टर 83 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं और खाली नहीं बैठना चाहते हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के लिए उम्र महज एक नबंर है, लेकिन इस उम्र में भी जो चीज उन्हें सबसे ज्यादा डराती है, वह है खाली बैठना। पिछले 6 दशकों से एकदम टाइम के साथ तालमेल बिठाकर चलने वाले बिग बी ने हाल ही में अपने दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि जब उनके पास किसी दिन काम नहीं होता, तो वह दिन उनके लिए एक मिस्ट्री बन जाता है।
अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे समय पाबंद एक्टर माना जाता है। 83 साल की उम्र में भी वह सेट पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से होते हैं। उनके लिए काम सिर्फ पैसा या शोहरत नहीं, बल्कि जीने की वजह है। अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि जब वह तय रूटीन के हिसाब से काम नहीं करते, तो उनके शरीर और मन की पूरी लय बिगड़ जाती है।

आलस और एंग्जायटी का डर

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक आलस भरे दिन का जिक्र करते हुए लिखा कि बिना किसी खास वजह के खाली बैठना उन्हें बहुत अजीब लगता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “एंग्जायटी में जीना मन और शरीर दोनों के लिए जहर जैसा है। जब दिन वैसा नहीं बीतता जैसा आप चाहते हैं, तो घबराहट होने लगती है। ” बिग बी का मानना है कि इंसान को हर उम्र में एक्टिव रहना चाहिए। उनके लिए एक दिन भी शूट पर न जाना डिस्टर्बिंग है। वह कहते हैं कि अगर हम अपने समय और काम को नहीं समझते तो मानसिक शांति खत्म हो जाती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

फैंस के लिए बनें मिसाल

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले जब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 17वें सीजन को अलविदा कहा, तो फैंस भावुक हो गए थे। अमिताभ बच्चन ने अमिताभ का यह पोस्ट उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख है जो रिटायरमेंट के बाद जिंदगी को ठहरा हुआ मान लेते हैं। बिग बी के लिए काम ही उनकी थेरेपी है।वह उम्र के इस पड़ाव पर भी काम करना पसंद करते हैं। उनके ब्लॉग को पढ़कर उनके लाखों फैंस इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर दुआएं दे रहे हैं कि बच्चन साहब हमेशा ऐसे ही स्वस्थ और एक्टिव रहें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम