Home » राजनीति » AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट की प्लानिंग में इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट की प्लानिंग में इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक. . .

नई दिल्ली। दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पटियाला हाउस कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में उदय भानु चिब को पेश किया है। पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पैरा मिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने की कड़ी निंदा

इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं।

शांतिपूर्ण तरीके से किया गया प्रदर्शन

पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है। हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया है।’

सरकार पुलिसिया दमन का ले रही सहारा

बघेल ने कहा कि यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है। यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है।

IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत किया जाए रिहा

पूर्व सीएम ने कहा कि हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं तथा इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम