Home » मनोरंजन » Asha Bhosle Late Rite: राजकीय सम्मान के साथ होगी आशा भोसले अंतिम विदाई, इतने बजे से होंगे अंतिम दर्शन

Asha Bhosle Late Rite: राजकीय सम्मान के साथ होगी आशा भोसले अंतिम विदाई, इतने बजे से होंगे अंतिम दर्शन

मुंबई। सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आशा भोसले के निधन की खबर सुनते ही पूरी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। बता दें. . .

मुंबई। सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आशा भोसले के निधन की खबर सुनते ही पूरी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि 11 अप्रैल को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन 12 अप्रैल को अस्पताल ने जानकारी साझा की कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से आशा भोसले का निधन हो गया।
आशा भोसले के बेटे आनंद ने यह जानकारी साझा की कि 13 अप्रैल यानी कि आज शाम को चार बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 11 बजे उनकी मां आशा भोसले के अंतिम दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि आशा भोसले की एक झलक देखने के लिए उनकी बिल्डिंग के नीचे भीड़ जमा हो गई है। तमाम सितारे और राजनेता आशा भोसले के घर पहुंच चुके हैं।

इतने बजे से होंगे अंतिम दर्शन

आशा भोसले के परिवार के एक संबंधी ने जानकारी देते हुए कहा- ‘ओम शांति आप अमर रहें आशा भोसले जी। अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांड टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेड में होगी। शाम को 4 बजे के करीब शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

वानखेड़े स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि बीते दिन वानखेड़े स्टेडियम में RCB और MI का मैच था, लेकिन इस मैच के शुरु होने से पहले आशा भोसले को सभी ने 1 मिनट मौन रहकर ट्रिब्यूट दिया गया।

घर पहुंचा पार्थिव शरीर

बीते दिन ही जैसे ही यह घोषणा हुई कि आशा भोसले का निधन हो गया है कुछ ही देर बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया था। आशा भोसले के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही तमाम नामी हस्तियां उनके घर पहुंचीं और आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम