Home » बिहार » Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 81.79% विद्यार्थी सफल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 81.79% विद्यार्थी सफल, बेटियों ने फिर मारी बाजी

पटना। : बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने आज 29 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के. . .

पटना। : बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने आज 29 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहे।
कई बार रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा लोड या फिर एक साथ छात्रों की संख्या अधिक होने पर सर्वर स्लो हो जाता है, जिससे छात्र अपना परिणाम नहीं देख पाते हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बीएसईबी मैट्रिक परिणाम (BSEB Matric Result 202) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर घोषित किया गया है। बिहार बोर्ड की ओर से नतीजों के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी की गई है। जिन छात्रों ने राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की है उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

ये रही टॉपर्स की लिस्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है।

@टॉप 5 में कुल 13 छात्र छात्राओं ने जगह बनाई।
@6 से 10 नंबर तक कुल 126 छात्रों ने जगह बनाई
@पुष्पांजली कुमारी और सबरीन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। (दोनों छात्राओं ने 98.40% (492 अंक) हासिल)

बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 

रैंकनामस्कूल कुल अंकप्रतिशत
1पुष्पांजलि कुमारीसिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई49298.4%
1सबरीन परवीनउच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली49298.4%
2नाहिद सुल्तानाआर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय48997.8%
3अनुपा कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर48897.6%
3ओम कुमारबी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय48897.6%
4ज्योति कुमारीजे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर48797.4%
4अनुभव कुमारमदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका48797.4%
4अंश राजउत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया48797.4%
5प्रेरणा कुमारीआर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय48697.2%
5नसरीन परवीनआर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर48697.2%
5अभनीश कुमारबी पी हाई स्कूल, बेगूसराय48697.2%
5विकास कुमार गुप्ताएस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर48697.2%
5रूपेश कुमारउच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा48697.2%
5रितु कुमारीउच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया, औरंगाबाद48697.2%

टॉपर्स को राज्य सरकार मेधा दिवस पर करेगी सम्मानित

बिहार बोर्ड दसवीं परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दें, हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है। राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की जाएगी।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स दो साइट्स biharboardonline.org एवं matricbiharboard.com पर घोषित किया गया है। छात्र इसमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सीधे रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां भी रिजल्ट का लिंक दिया जा रहा है जहां से सीधे आप मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम