Home » पश्चिम बंगाल » BJP स्टाइल में प्रचार कर रहीं TMC की सायंतिका बनर्जी कौन? महुआ मोइत्रा को किया साइड, ममता बनर्जी की बनीं खास

BJP स्टाइल में प्रचार कर रहीं TMC की सायंतिका बनर्जी कौन? महुआ मोइत्रा को किया साइड, ममता बनर्जी की बनीं खास

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारानगर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी के समर्थन में एक चुनावी अभियान चलाया। इस भव्य रोडशो में, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले, पार्टी के समर्थकों ने भारी संख्या. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारानगर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी के समर्थन में एक चुनावी अभियान चलाया। इस भव्य रोडशो में, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले, पार्टी के समर्थकों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। सायंतिका और ममता बनर्जी कई किलोमीटर तक पैदल चलीं। इस पदयात्रा के दौरान सायंतिका ममता बनर्जी की ताल से ताल मिलाकर चलीं।
सायंतिका बनर्जी पश्चिम बंगाल के लगभग घर में एक परिचित चेहरा हैं। हालांकि उन्हें एक बड़ी स्क्रीन बहुत ज्यादा नहीं देखा गया लेकिन इस एक्ट्रेस ने बांग्ला टेलिविजन से लगभग हर घर में पहचान बनाई। अब सायंतिका ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कदम रखा है। ममता बनर्जी ने उन्हें बंगाल की बारानगर केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी के स्टाइल में कर रहीं हैं प्रचार

सायंतिका बनर्जी के चुनाव प्रचार के स्टाइल की भी खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि वह बीजेपी स्टाइल में प्रचार कर रही हैं। उनके प्रचार के दौरान जय श्री राम के नारे गूंजते हैं। वह माथे पर टीका लगाकर प्रचार के लिए निकलती हैं और इलाके में बने मंदिर जरूर जाती हैं।

ममता बनर्जी से नजदीकियों की चर्चा

सायंतिका बनर्जी की बंगाल में खूब चर्चा है। माना जा रहा है कि इन दिनों वह ममता बनर्जी के करीबी लोगों में शामिल हो गई हैं। ममता बनर्जी की खास महुआ मोइत्रा इन दिनों ममता बनर्जी से थोड़ा दूर हो गई है, ऐसे में सायंतिका की नजदीकियों ने बंगाल की सियासत में चर्चा तेज कर दी है। इसी दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सायंतिका बनर्जी के लिए चुनाव प्रचार किया। उनके लिए, उनके साथ ई किलोमीटर पैदल चलीं तो चर्चाओं के बाजार और गर्म हो गए।

सायंतिका बनर्जी पर लाखों का कर्ज

सायंतिका बनर्जी की स्कूलिंग सेंट जेवियर्स कॉलेज से हुई है। चुनाव आयोग के हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में सायंतिका की आय 988,980 रुपये है। सायंतिका की नेटवर्थ देखें तो उन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके नाम पर कोई घर या जमीन नहीं है। उसके नाम पर कोई माता-पिता की संपत्ति नहीं है। इसके अलावा उनके ऊपर लाखों का कर्ज है।

बंगाली ब्राह्मण हैं सायंतिका

सायंतिका बनर्जी का जन्म 12 अगस्त 1986 को कोलकाता में ही हुआ था। उहोंने सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज (ऑटोनॉमस) कोलकाता से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। सायंतिका बनर्जी एक बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार से हैं।

पिता एक इंटरनैशनल फिटनेस कोच

सायंतिका बनर्जी के पिता गुरु प्रसाद बनर्जी हैं। गुरु प्रसाद बनर्जी एक अंतरराष्ट्रीय फ़िटनेस कोच हैं और कोलकाता में एक फेमस हेल्थ क्लब के मालिक हैं। बताया जाता है कि सायंतिका बनर्जी ने जॉय कुमार मुखर्जी को 9 साल तक डेट किया, जिसके बाद 2018 में वे अलग हो गए। जॉय मुखर्जी एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से बंगाली मनोरंजन जगत में काम करते हैं।

भगवान जगन्नाथ की भक्त हैं सायंतिका बनर्जी

सायंतिका बनर्जी हिंदू धर्म को मनती हैं। वह भगवान जगन्नाथ की भक्त हैं। सायंतिका बनर्जी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को भगवान जगन्नाथ को मानने के बारे में बात की थी और बताया था कि मेरे आराध्य भगवान जगन्नाथ हैं, जिनकी मैं हर दिन नहाने के ठीक बाद पूजा करती हूं। मैं उन्हें नए दिन के लिए धन्यवाद देती हूं और उनका मार्गदर्शन मांगती हूं। यह मेरे लिए एक तरह का शगुन है। और जब भी मुझे समय मिलता है, मैं पुरी जाती हूँ और जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करती हूँ। जब ऐसा करना संभव नहीं होता, तो मैं किद्दरपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाती हूं।

हार के बावजूद ममता बनर्जी ने जताया भरोसा

2021 में, सायंतिका बनर्जी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बांकुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया था। हालांकि वह चुनाव हार गईं थीं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस पार्टी की एक सक्रिय सदस्य बनी रहीं। ममता बनर्जी ने उनके ऊपर इस बार फिर विश्वास जताया और टीएमसी प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम