Home » मनोरंजन » Box office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बन चुकी है बब्बर शेर, 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़।

Box office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बन चुकी है बब्बर शेर, 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़।

‘धुरंधर 2’ IB चीफ अजय सान्याल के पाकिस्तानी आतंकी जहूर मिस्त्री द्वारा दी गई उस चुनौती और उस बदले की कहानी है, जो उसने भारतीय प्लेन हाइजैक के दौरान दी गई थी। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने दुनिया भर. . .

‘धुरंधर 2’ IB चीफ अजय सान्याल के पाकिस्तानी आतंकी जहूर मिस्त्री द्वारा दी गई उस चुनौती और उस बदले की कहानी है, जो उसने भारतीय प्लेन हाइजैक के दौरान दी गई थी। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने दुनिया भर में तहलका मचा रखा है।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15वां दिन

आदित्य धर की कहानी ‘धुरंधर 2’ IB चीफ अजय सान्याल (अजीत डोभाल का किरदार) के पाकिस्तान से उस बदले की कहानी है जो आतंकी जहूर मिस्त्री भारतीय प्लेन की हाईजैकिंग के दौरान भारत को चुनौती दी थी। पूरी कहानी अजय सान्याल द्वारा तैयार किए गए उस ‘धुरंधर’ की है जिसे वो बम के गोले की तरह भारत में तैयार कर पाकिस्तान में फोड़ने की प्लानिंग करते हैं। रणवीर सिंह फिल्म में वही धुरंधर के किरदार में हैं जिसे एक नई जिंदगी दी जाती है और उसमें बदला है, गुस्सा है और दुश्मनों को ख्तम करने का भूत भी सवार है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को 15 दिन गुजर गए हैं। आइए जानते हैं गुरुवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।
यह फिल्म जसकीरत सिंह रांगी यानी रणवीर सिंह के हमजा के किरदार की कहानी है। अजय इन्हें हमजा अली मजारी का नाम देकर पाकिस्तान में अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए तैयार करते हैं। ये कहानी भारत के खिलाफ पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के घिनौने सोच 90 के दशक के एक गुमनाम डबल एजेंट की दास्तां है। वैसे तो फिल्म की शुरुआत में इसे काल्पनिक कहानी बताई गई है, लेकिन इसकी कहानी भारत की कई वास्तविक घटनाओं पर बेस्ड है जिसमें कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला, और 2008 मुंबई हमले आदि शामिल हैं। इसे आखिर में भारत में हुए नोटबंदी से भी बखूबी जोड़ा गया है।

‘धुरंधर 2’ ने अब तक कितनी कमाई की

रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म स्पाई फिल्मों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो चुकी है, जो अपने वायलेंट एक्शन और गंभीर कहानी के लिए काफी चर्चा में है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 15वें दिन भारत में ₹17.80 करोड़ की कमाई कर ली है। ये कलेक्शन कुल 17,030 शोज़ से हुए हैं। अब इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹1,122.17 हो चुका है और टोटल इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹937.32 Cr है।

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर: द रिवेंज‘ (दिन)कलेक्शन
Day 0, बुधवार₹43.00 करोड़
Day 1, गुरुवार₹102.55 करोड़
Day 2, शुक्रवार₹80.72 करोड़
Day 3, शनिवार₹113.00 करोड़
Day 4, रवि‍वार₹114.85 करोड़
Day 5, सोमवार₹65.00 करोड़
Day 6, मंगलवार₹56.60 करोड़
Day 7, बुधवार₹48.75 करोड़
Day 8, गुरुवार₹49.70 करोड़
Day 9, शुक्रवार₹41.75 करोड़
Day 10, शनिवार₹62.85 करोड़
Day 11, रविवार₹68.10 करोड़
Day 12, सोमवार₹25.30 करोड़
Day 13, मंगलवार₹27.75 करोड़
Day 14, बुधवार₹20.10 करोड़
Day 14, गुरुवार₹17.80 करोड़

15वें दिन की कमाई वाली टॉप फिल्में

हालांकि, 15वें दिन कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने इससे (धुरंधर 2) अधिक कमाई की थी। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं देश की टॉप फिल्मों में शामिल ‘पुष्पा 2’ ने 14 करोड़ और ‘बाहुबली 2’ ने 10.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम