Home » शिक्षा » CBSE का नया पाठ्यक्रम 2026 जारी; कक्षा 6 में त्रिभाषा फॉर्मूला होगा लागू, 9वीं में मैथ्स-साइंस के दो स्तर लागू

CBSE का नया पाठ्यक्रम 2026 जारी; कक्षा 6 में त्रिभाषा फॉर्मूला होगा लागू, 9वीं में मैथ्स-साइंस के दो स्तर लागू

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (Academic Year 2026) के लिए एक नया करिकुलम लागू किया है। यह करिकुलम खास तौर पर नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत सीबीएसई ने कक्षा 6 और. . .

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 (Academic Year 2026) के लिए एक नया करिकुलम लागू किया है। यह करिकुलम खास तौर पर नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत सीबीएसई ने कक्षा 6 और 9 के लिए लागू किया गया है। क्लास 6 के छात्रों के लिए थ्री लैंग्वेज फार्मूला और क्लास 9 के लिए मैथ्स और साइंस दो स्तरीय प्रणाली लागू की गई है। आइए आपको इसके बारे में बताएं।

क्या है क्लास 6 के लिए थ्री लैंग्वेज फार्मूला

सीबीएसई कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्रों को नए करिकुलम के अनुसार, अब तीन भाषाएं पढ़नी होगी। सीबीएसई द्वारा भाषा विषयों को तीन स्तर यानी R1, R2 और R3 में व्यवस्थित तरीके से बांटा गया है। NCF (राष्ट्रीय पाछ्यचर्या रूपरेखा) के तहत करिकुलम में तीन भाषाओं में दो भाषा भारतीय होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2030-31 तक यानी 10वीं पूरी होने तक छात्र के लिए तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही यह तीनों भाषाएं एक दूसरे अलग होनी चाहिए।

10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तीसरी भाषा अनिवार्य

सिर्फ तीसरी भाषा पढ़ना अनिवार्य नहीं है। नए नियम के अनुसार, छात्रों को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए तीसरी भाषा में पास होने भी अनिवार्य है।

क्लास 9 के लिए दो स्तरीय व्यवस्था

सीबीएसई द्वारा कक्षा 6 में तीन भाषा और क्लास 9 के लिए मैथ्स और साइंस के लिए दो स्तरीय व्यवस्था शुरू की गई है। कक्षा 9 में मैथ्स और साइंस को स्टैंडर्ड और एडवांस दो स्तर में बांटा गया है। इसमें एक अच्छी बात यह है कि स्टैंडर्ड लेवल सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है, लेकिन एडवांस लेवल ऑप्शनल है। छात्र चाहें तो एडवांस लेवल पढ़ने का ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर वह इसे चुनते हैं तो उन्हें 25 अंकों की अतिरिक्त परीक्षा देनी होगी, जिसे पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम