नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा में लगभग 25 लाख छात्र एवं छात्राएं शामिल हुई थे। परीक्षा में शामिल तकरीबन 25 लाख छात्रों को अब कक्षा दसवीं परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हैं, जो अब कभी भी खत्म हो सकता है। रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अतिरिक्त, SMS और डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
कहां से कर सकते हैं रिजल्ट चेक
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
कौन-सी कक्षा का रिजल्ट पहले होगा जारी
सीबीएसई की ओर से पहले कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद इनकी करनी होगी जांच
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और अभिभावकों के नाम की जांच अच्छे से कर लें।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर CBSE Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।