Home » शिक्षा » CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स की परीक्षा केंद्र में एंट्री! सुबह 10.30 पर शुरू होगी परीक्षा

CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स की परीक्षा केंद्र में एंट्री! सुबह 10.30 पर शुरू होगी परीक्षा

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सेशन में आयोजित की जाएगी। 17 फरवरी, मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को पहला पेपर गणित का देना होगा। सुबह 10. . .

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सेशन में आयोजित की जाएगी। 17 फरवरी, मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को पहला पेपर गणित का देना होगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से परीक्षा की शुरुआत हो जाएगी लेकिन इससे पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा। नियम के अनुसार 10वीं स्टूडेंट्स को अपने-अपने एग्जाम सेंटर 10 बजे तक पहुंचना है। कुछ नियम और कायदों का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं जिससे बाद में किसी तरह की समस्या न हो। 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान किस तरह के कपड़े पहनकर जाने हैं, क्या ड्रेस कोड है?, परीक्षा केंद्र में क्या-क्या लेकर जाना है और क्या नहीं लेकर जा सकते हैं?, 10वीं परीक्षाएं दो बार कब-कब आयोजित होगी और नियम क्या है? सीबीएसई एडमिट कार्ड कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? 10वीं के छात्रों के लिए क्या ट्रैफिक एडवाइजरी है? किस तरह से आंसर शीट भरनी चाहिए? 10वीं बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल क्या है? आइए 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा लाइव के माध्यम से पल-पल की अपडेट्स जानते हैं।

सीबीएसई के मुख्य बिंदु

पहली परीक्षा जरूर:- साल में दो बार 10वीं परीक्षा का आयोजन होगा लेकिन सभी छात्रों के लिए रहली परीक्षा में उपस्थित होना जरूरी है।
सुधार का अवसर:- पास और एलिजिबल स्टूडेंट्स दूसरी परीक्षा के जरिए विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं सहित अधिकतम 3 विषयों में अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं।
अनिवार्य पुनरीक्षण कैटेगरी:- जो छात्र पहली परीक्षा में 3 या ज्यादा विषयों में उपस्थित नहीं होते हैं वो दूसरी बार की बोर्ड परीक्षा में बैठ नहीं सकते हैं। ऐसे छात्रों को अनिवार्य पुनरीक्षण श्रेणी में रखा जाएगा. ऐसे में उन्हें अगले साल फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही बैठने की अनुमति मिल सकती है।
कंपार्टमेंट कैटेगरी:- अगर स्टूडेंट्स का पहले परिणाम में किसी विषय में कंपार्टमेंट आता है तो वो दूसरी परीक्षा में कंपार्टमेंट कैटेगरी के तहत एग्जाम बैठ सकते हैं।
कोई अतिरिक्त विषय नहीं:- कक्षा 10वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स को अलग से किसी अतिरिक्त विषय में परीक्षा देने की अनुमति नहीं है।

क्या लेकर जाएं और क्या नहीं?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में स्कूल द्वारा दिया गया सीबीएसई एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड, ब्लू पेन, ट्रांसपेरेंट ज्योमेट्री बॉक्स या पाउच, ट्रांसपेरेंट वाटर बोतल, साधारण घड़ी, पेंसिल, रबर, शार्पनर और कार्डबोर्ड लेकर जा सकते हैं।

किसी तरह का चीटिंग मटेरियल साथ न रखें

स्मार्टफोन न रखें।
स्मार्टवॉच न रखें।
कैलकुलेटर न रखें।
कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स न रखें।
ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को न रखें।
आप इन सभी चीजों को एग्जामिनेशन हॉल में लेकर नहीं जा सकते हैं। इसके साथ पकड़े जाने पर स्टूडेंट्स के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड का साथ होना बेहद जरूरी है बिना हॉल टिकट के परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

10वीं-12वीं के लिए आवश्यक दस्तावेज

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को स्कूल की ड्रेस पहनकर परीक्षा देने के लिए जाना होगा। प्राइवेट बोर्ड परीक्षा देने वालों के लिए सामान्य कपड़े पहनकर जाना जरूरी है। कई सारी पॉकेट या भारी बटन वाले और फैंसी कपड़े पहनकर परीक्षा देने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा केंद्र में सीबीएसई कक्षा प्रवेश पत्र 2026 और स्कूल आइडेंटी कार्ड को साथ लेकर जाना जरूरी है।

दो शिफ्ट में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2026 से किया जाएगा. दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पहली शिफ्ट में परीक्षाएं आयोजित होगी. जबकि, दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 तक रहेगी. 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. स्टूडेंट्स को ध्यान रखें कि उन्हें एग्जाम के शुरू होने से आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना है. सुबह की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स सुबह 10 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं. जबकि, दोपहर की शिफ्ट में पेपर देने वाले छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंचना है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम