Home » धर्म » Chandra Grahan 2026 : साल 2026 का पहला बड़ा चंद्रग्रहण इस दिन लगेगा , भारत में होगा दृश्य, जाने तारीख, समय और प्रभाव

Chandra Grahan 2026 : साल 2026 का पहला बड़ा चंद्रग्रहण इस दिन लगेगा , भारत में होगा दृश्य, जाने तारीख, समय और प्रभाव

डेस्क। साल 2026 की शुरुआत होने के साथ ही चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा और यह ग्रस्तोदय (यानी जिस समय चंद्रमा उदित होंगे उस समय ग्रहण लगा हुआ होगा) रूप में दिखाई देगा।. . .

डेस्क। साल 2026 की शुरुआत होने के साथ ही चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई देगा और यह ग्रस्तोदय (यानी जिस समय चंद्रमा उदित होंगे उस समय ग्रहण लगा हुआ होगा) रूप में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ घटना माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, चंद्रमा को राहु-केतु ग्रहण लगाते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा साथ ही जानें चंद्रग्रहण से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी।

होली पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण

साल 2026 में चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा। इस दिन होली का पर्व भी है। चंद्रमा इस दिन सिंह राशि में होंगे केतु के साथ और राहु की चंद्रमा पर पूर्ण दृष्टि रहेगी। जिससे की यह चंद्रग्रहण व्याप्त होगा। भारत के किसी भी क्षेत्र में इस खग्रास चन्द्रग्रहण का प्रारम्भ, खग्रास प्रारम्भ तथा ग्रहण-मध्य (परमग्रास) नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण 2026

भारत के केवल पूर्वी राज्यों (बंगाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों, नागालैण्ड, मिजोरम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश आदि) में इस ग्रहण की खग्रास समाप्ति तथा ग्रहण समाप्ति देखी जा सकती है। शेष भारत में तो जब चन्द्रोदय होगा, तब तक खग्रास समाप्त हो चुका होगा और केवल ग्रहण समाप्ति ही दृष्टिगोचर होगी।

साल 2026 में चंद्रग्रहण का समय

@ ग्रहण स्पर्श प्रारंभ दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट पर
@ खग्रास प्रारंभ 4 बजकर 34 मिनट पर
@ ग्रहण मध्य शाम में 5 बजकर 4 मिनट पर
@ खग्रास समाप्त 5 बजकर 33 मिनट तक
@ ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। ऐसे में 3 मार्च को सुबह में 6 @ @ बजकर 20 मिनट पर ही ग्रहण लग जाएगा।

भारत के अलावा किन देशों में दिखाई देगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण के दिन भारत के विभिन्न भागों में चंद्रोदय काल और उस समय ग्रहण का ग्रासमान दिखाया गया है। पश्चिमी एशिया के देशों जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक आदि को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिणी अमेरिका और रूस में भी दृश्य होगा।

Web Stories
 
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें ये लोग भूलकर भी न खाएं ग्वार फली सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बीमार, घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध च्यवनप्राश Boman Irani की 7 सुपरहिट फिल्में सर्दियों में कूल और स्टाइलिश लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स