Home » खेल » CSK के खिलाफ इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार? 1 विकेट लेते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले IPL में पहले पेसर

CSK के खिलाफ इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार? 1 विकेट लेते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले IPL में पहले पेसर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज. . .

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इतिहास रच सकते हैं। वह इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। आइये जानते हैं आखिर कौनसा रिकॉर्ड है जो भुवी अपने नाम कर लेंगे।

इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार

दरअसल, भुवनेश्वर कुमार अब तक आईपीएल में 191 मैचों में 199 विकेट ले चुके हैं। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। अगर वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट ले लेते हैं तो आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। आज तक आईपीएल में कोई भी तेज गेंदबाज 200 विकेट नहीं ले पाया है।
इतना ही नहीं बल्कि आईपीएल में 200 विकेट लेने का कारनामा अब तक सिर्फ अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने किया है। उनके नाम 224 आईपीएल विकेट हैं। यानी भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले भी सिर्फ दूसरे गेंदबाज ही बनेंगे। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार 2011 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए भी आईपीएल खेला है। भुवी ने अपने आईपीएल करियर में ज्यादातर हैदराबाद के लिए खेले हैं।

भारतीय टीम से लंबे समय से ड्रॉप

36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे और टी20 2022 में खेला था। वहीं टेस्ट तो वह 2018 के बाद से ही नहीं खेले। बात करें उनके इंटरनेशनल करियर की तो भुवी ने भारत के लिए 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 63, वनडे में 141 तो टी20 में 90 विकेट हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम