Home » खेल » CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, टेबल में टॉप पर पहुंची, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, टेबल में टॉप पर पहुंची, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

डेस्क। IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी। पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5. . .

डेस्क। IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी। पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 210 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के खिलाफ चेन्नई के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि टीम ने बोर्ड पर एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाजी में लय की कमी के चलते मैच हाथ से निकल गया।
गायकवाड़ ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उन्हें लगा कि यह एक बहुत अच्छा स्कोर था। पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थी, लेकिन स्पिनरों के लिए भी हल्की पकड़ थी, गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी। स्लोअर गेंदें भी रुककर आ रही थीं। इस मैदान की बड़ी बाउंड्री को देखते हुए यह स्कोर काफी अच्छा था।

स्पिनरों के लिए दिन रहा खराब

इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के तौर पर राहुल को शामिल करने के फैसले पर उन्होंने कहा कि हमने तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था और हमारे पास दो अच्छे रिस्ट स्पिनर भी थे, खासकर पावरप्ले के बाद मिडिल ओवरों में। हमें लगा कि यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद रहेगा, लेकिन दोनों स्पिनरों का दिन थोड़ा खराब रहा और यही हमें भारी पड़ा।
गेंदबाजी पर कप्तान ने साफ कहा कि हमने कई बार अच्छी गेंद डाली लेकिन फिर कई बार खराब लाइन पर भी गेंदबाजी हुई। अगर हम दो-तीन ओवर अच्छा डाल पाते तो जरूर रनरेट से दबाव बना सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आयुष और शिवम ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन गेंदबाजी में हमें काफी काम करना होगा। आज वह थोड़ा रूक कर खेलना चाह रहे थे, लेकिन गलत समय पर आउट हो गया।

चेन्नई का बुरा हाल

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स 2 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी 10वें पायदान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स लगातार 2 जीत के बाद 4 पॉइंट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। अब पंजाब की टीम अपने तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी जबकि चेन्नई की टीम डिफेंडिंग चैंपियन RCB से भिड़ेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम