Home » खेल » CSK vs PBKS : चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज ,चेन्नई में खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच, कैसी रहेगी पिच? जानें

CSK vs PBKS : चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज ,चेन्नई में खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच, कैसी रहेगी पिच? जानें

डेस्क। आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 3 अप्रैल को खेला जाएगा। आइये जानते हैं इस मैच में चेन्नई की पिच का मिजाज कैसा रह सकता है। एमए चिदंबरम स्टेडियम नई. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 3 अप्रैल को खेला जाएगा। आइये जानते हैं इस मैच में चेन्नई की पिच का मिजाज कैसा रह सकता है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने होगी। इस मुकाबले के साथ सीएसके सीजन का अपना पहला मैच जीतने उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला गंवाया था। वहीं, पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से मैच अपने नाम किया था। आइये जानते हैं कि इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रह सकता है।

एमए चिंदबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का मिजाज पिछले कुछ समय में बदला है। यहां पर अब बल्लेबाजों को ज्याद मदद मिल रही है। तेज गेंदबाजों के लिए यहां पिच में ज्यादा कुछ नहीं होता। लेकिन स्पिनर्स अब भी इस पिच पर कारगर साबित हो सकते हैं। स्पिनर्स मिडल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
लेकिन चेन्नई के इस मैदान में भी अब लगातार रन बन रहे हैं। यह वही मैदान है, जिसपर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन बनाए थे। तो एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद जरूर की जा सकती है। अब तक आईपीएल में एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 91 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 51 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 40 मुकाबले जीते हैं।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-


पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम