Home » खेल » CSK VS RR: : जाने कौन है असली ‘किंग’? जानें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK VS RR: : जाने कौन है असली ‘किंग’? जानें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

डेस्क। आईपीएल में जब भी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होती है तो दोनों टीमों का दम देखा जाता है। इनके बीच खेले जाने वाले सभी मुकाबले रोमांच से भरे हुए होते है और 2008 के पहले सीजन. . .

डेस्क। आईपीएल में जब भी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होती है तो दोनों टीमों का दम देखा जाता है। इनके बीच खेले जाने वाले सभी मुकाबले रोमांच से भरे हुए होते है और 2008 के पहले सीजन के फाइनल से लेकर आज तक इनके बीच की जंग में ये रोमांच कभी कम नहीं हुआ है। तो आइए इन दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और इस मैच में किस टीम का दबदबा रहने वाला है, इसके बारे में जान लेते है।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 में पहली बार राजस्थान और चेन्नई आमने-सामने होने वाली है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाला है। अगर अभी तक दोनों टीमों के बीच खेले गए आईपीएल मैचों पर नजर डाले तो कुल 31 मुकाबले खेले गए है, जिनमें कांटे की टक्कर हुई है। इन मुकाबलों में से राजस्थान रॉयल्स ने 15 और चेन्नई ने 16 में जीत दर्ज की है।

CSK vs RR Head to Head Records-

विवरणआंकड़ेविवरण/स्थान
कुल मैच खेले गए31आईपीएल इतिहास में
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत16
राजस्थान रॉयल्स की जीत15
सबसे बड़ा टीम स्कोर246/5CSK (बनाम RR, चेन्नई, 2010)
सबसे छोटा टीम स्कोर109/10CSK (बनाम RR, जयपुर, 2008)
सबसे बड़ी जीत64 रनCSK जीता (पुणे, 2018)
सबसे बड़ी जीत8 विकेटRR जीता (अहमदाबाद, 2015)
कोई परिणाम नहीं0

बरसापारा स्टेडियम की जंग

गुवाहाटी के इसी मैदान पर पिछले साल भी दोनों टीमों (RR vs CSK) के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें राजस्थान ने बाजी मारी थी। गुवाहाटी का यह मैदान राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घर है और इस मैदान की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की तरफ इशारा कर रही है।

पिछले 5 मैचों का हाल

भले ही चेन्नई सुपर किंग्स आंकड़ों में राजस्थान से आगे है, लेकिन पिछले पांच मैचों में उसे मुंह की खानी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले पांच मैचों में से 4 में चेन्नई को हराया है और इस मुकाबले में भी बड़ा उलटफेर होने संभावना है।

दोनों टीमों के जरुरी आंकड़े (RR vs CSK Stats)

कैटेगरीखिलाड़ी का नामटीमआंकड़े
सबसे ज्यादा रनसुरेश रैनाCSK659 रन (24 मैच)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरमुरली विजयCSK127 रन (56 गेंद)
सबसे ज्यादा छक्केशेन वॉटसनRR27 छक्के (13 मैच)
सबसे ज्यादा 50+ स्कोरशेन वॉटसनRR5 (1 शतक, 4 अर्धशतक)
सबसे ज्यादा विकेटरवींद्र जडेजाCSK21 विकेट (22 मैच)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीसोहेल तनवीरRR6/14 (2008 में)
सबसे ज्यादा मैचएमएस धोनीCSK32 मैच

इस मुकाबले की सबसे बड़ी जंग

राजस्थान और चेन्नई (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Stats) के बीच इस मुकाबले में सभी की नजरें धोनी से ज्यादा संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा पर टिकी हुई है। ये दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी आईपीएल 2026 में ट्रेड हुए थे और आज अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले है।
वहीं दोनों टीमों के आंकड़े बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा ज्यादा है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की हालिया फॉर्म और घरेलू मैदान का फायदा उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है। इसके अलावा धोनी का नहीं खेलना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है और सारा भार अब संजू सैमसन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ के कंधो पर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम