Home » खेल » CSK का छुपा रुस्तम घातक हथियार…28 गेंदों पर ठोक चुका है शतक, 2025 के डेब्यू में ही मचा दिया था तहलका

CSK का छुपा रुस्तम घातक हथियार…28 गेंदों पर ठोक चुका है शतक, 2025 के डेब्यू में ही मचा दिया था तहलका

डेस्क। आईपीएल 2026 का मंच सज चुका है. सभी टीमें कमर कस चुकी हैं. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स छठे खिताब के लिए मैदान में दम लगाएगी। इस टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। इस बार. . .

डेस्क। आईपीएल 2026 का मंच सज चुका है. सभी टीमें कमर कस चुकी हैं. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स छठे खिताब के लिए मैदान में दम लगाएगी। इस टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। इस बार सबकी नजरें संजू सैमसन पर टिकी हैं, जो पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तरकश में एक ऐसा ‘घातक तीर’ छिपा है, जो अकेले दम पर मैच पलटने का माद्दा रखता है।
ये कोई और नहीं बल्कि उर्विल पटेल दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो गुजरात के लिए खेलते हैं और अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में चोटिल वंश बेदी की जगह टीम में शामिल हुए उर्विल ने अपने डेब्यू में ही दिखा दिया था कि आखिर क्यों उन्हें टी20 क्रिकेट का ‘खतरनाक हथियार’ माना जाता है।

डेब्यू मैच में मचाई थी तबाही

उर्विल पटेल ने पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में बीच सीजन जब एंट्री मारी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतने आक्रामक साबित होंगे। अपने डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 31 रन कूट दिए थे, जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 281.81 का रहा था, जिसने चेपॉक के मैदान पर मौजूद फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था।

उर्विल पटेल ने आईपीएल 2025 में क्या किया था?

उर्विल को चेन्नई ने पिछले सीजन में तीन मैचों में मौका दिया था, जिनमें उन्होंने 22.67 की औसत और 212.50 के स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोके थे। अब देखना होगा कि वह आईपीएल 2026 में क्या करते हैं. उन्हें सीएसके ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया था।

उर्विल पटेल का टी20 करियर


उर्विल पटेल टी20 क्रिकेट में 57 मैच खेलकर लगभग 27 की औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से 1425 रन बना चुके है। उनके नाम 3 शतक और 4 फिफ्टी दर्ज हैं. 16 फर्स्ट क्लास मैचों में वह 837 जबकि 29 लिस्ट ए मैचों में 942 रन बना चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फोक्स।
उर्विल पटेल टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं. वह टी20 क्रिकेट में 28 गेंदों पर शतक जड़ चुके हैं। यह पूरी दुनिया में टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक है। उर्विल ने यह कमाल 27 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में त्रिपुरा के खिलाफ किया था. उन्होंने 28 गेंदों पर शतक पूरा किया था. उस पारी में उन्होंने 35 गेंदों पर 113 रन बनाए थे, जिसमें 12 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
ये वही रिकॉर्ड है, जो उर्विल को टी20 के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल, रोहित शर्मा, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन से आगे रखता है। इन सभी दिग्गजों को टी20 में शतक पूरा करने के लिए 30 से ज्यादा बॉल लगी हैं, लेकिन उर्विल सिर्फ 28 बॉल पर यह कमाल कर चुके हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम