डेस्क। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस दहाड़ रही है. इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन महज 12 दिनों में 1400 करोड़ पार पहुंच चुका है। आदित्य धर की फिल्म ने कई इंडियन फिल्म्स के कलेक्शन को मात दे दी है। इस बात पर फिल्म में मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल इमोशनल हो गए हैं., अर्जुन ‘धुरंधर’ के मेन खूंखार विलेन थे, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता., ऑडियंस उनके किरदार से नफरत करने लगी, जो उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शाता है। ऐसे में उन्होंने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद कहा है। अर्जुन ने अपनी नई पोस्ट से बताया कि वो धुरंधर 2 की सक्सेस से बेहद खुश हैं।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर इस स्पाई थ्रिलर ने अपने दूसरे हफ्ते में भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘RRR’ जैसी बड़ी भारतीय फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
12वें दिन लगभग 25.30 करोड़ रुपये की कमाई
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। सिनेमाघरों में अपने दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर ने अपनी रफ्तर बनाए रखी है और अब यह एक और एक नया इतिहास रचाने को भी तैयार है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 12वें दिन फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में लगभग 25.30 करोड़ रुपये की कमाई की।
कई रिकॉर्ड्स को भी तोड़ रही
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने 12वें दिन भारत में लगभग 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म के 17,614 शो पूरे देश में चल रहे। ‘धुरंधर 2’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 872.17 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगभग हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस के कई पुराने और लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड्स को भी तोड़ रही है।
‘धुरंधर 2’ 1400 करोड़ के करीब
फिल्म की सफलता में विदेशी बाजार का भी अहम योगदान रहा है। 12वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई बढ़कर 350 करोड़ रुपये हो गई। वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म अच्छा कमा रही है। खासकर उत्तरी अमेरिका, मध्य पूर्व और ऑस्ट्रेलिया में इस जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत फिल्म दुनिया भर में अपनी रफ्तार बनाए रखने में कामयाब रही है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमाई को मिलाकर फिल्म की दुनिया भर की कुल कमाई अब 1,392.23 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे यह 1,400 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। अगर फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो उम्मीद है कि फिल्म अगले एक-दो दिनों में यह मील का पत्थर पार कर लेगी।
धुरंधर 2 ने इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि यह भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जहां इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर 2’ ने अब यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की भारत में कुल लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 859.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इसने एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के 782.20 करोड़ रुपये और ‘कल्कि 2898 एडी’ के 646 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो 812.14 करोड़ रुपये था।