ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 Ban: इन देशों ने बैन की धुरंधर 2 की रिलीज? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप

Dhurandhar 2 Ban: इन देशों ने बैन की धुरंधर 2 की रिलीज? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप

डेस्क। धुरंधर 2 कल रिलीज होने वाली है। सभी को इस फिल्म कि इंतजार है लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पर इस फिल्म बैन कर दिया गया है। आदित्य धर की ये जासूस थ्रिलर फिल्म कमाल के कंटेंट. . .

डेस्क। धुरंधर 2 कल रिलीज होने वाली है। सभी को इस फिल्म कि इंतजार है लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जहां पर इस फिल्म बैन कर दिया गया है। आदित्य धर की ये जासूस थ्रिलर फिल्म कमाल के कंटेंट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। रणवीर सिंह ने काफी जोर शोर के साथ फिल्म का प्रमोशन किया था और रिलीज से पहले एक इवेंट में जमकर मनोरंजन किया। क्या आप जानते हैं कि वो कौन से देश हैं जहां पर इस फिल्म को थिएटर्स में देखने को नहीं मिलने वाला है। हालांकि धुरंधर के साथ भी ऐसा ही हुआ था लेकिन बाद में जो खबरें सामने आईं थीं वो हैरान करने वाली थीं।

इन देशों में नहीं रिलीज होगी धुरंधर 2

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर सबसे पहले पाकिस्तान ने प्रश्नचिन्ह खड़े किए थे और इसका कारण ये है कि फिल्म पूरी तरह से पाकिस्तान पर आधारित है। सबसे पहले पाकिस्तान ने ही इस फिल्म को अपने देश में बैन किया था। इसके अलावा जितने भी गल्फ देश हैं वहां इस फिल्म की रिलीज पर बैन है।
इसके बावजूद कहा जा रहा है कि फिल्म कमाल का बिजनेस करने वाली है। पाकिस्तान में बैन के बाद जो खबरें आईं थीं वो चौकाने वाली हैं। दरअसल रणवीर सिंह की धुरंधर को वहां ओटीटी और पाइरेसी के जरिए जमकर देखा गया था।

पहले ही दिन करेगी दमदार शुरुआत

रणवीर सिंह की इस फिल्म में कई कमाल के अभिनेता हैं लेकिन यामी गौतम की भी एंट्री अब हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन यानि 19 मार्च को रिलीज के साथ कई दमदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने वाली है। फिल्म की अच्छी खासी एडवांस बुकिंग हो चुकी है और कहा जा रहा है कि पहले दिन फिल्म करीब 150 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। इसके पहले बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों में ये सब देखने को मिला था। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम