Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ₹100 करोड़ कमाए, प्री-सेल्स में 200 करोड़ की टिकट बिक सकती हैं; तीन दिन बाद रिलीज

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ₹100 करोड़ कमाए, प्री-सेल्स में 200 करोड़ की टिकट बिक सकती हैं; तीन दिन बाद रिलीज

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की हर तरह चर्चा हो रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.. . .

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की हर तरह चर्चा हो रही है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ के जबरदस्त बज का अंदाजा एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह से रणवीर सिंह की फिल्म पहले दिन ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर करने वाली है. इस फिल्म को देखने के लिए ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी लोग बेसब्र हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कितना कलेक्शन कर लिया है.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का है जबरदस्त क्रेज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विदेश में काफी समय से एडवांस बुकिंग हो रही थी और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा था. फिल्म ने विदेश में एडवांस बुकिंग में 60 करोड़ रुपये (वीकेंड बुकिंग) कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म का 7 मार्च को ट्रेलर रिलीज हुआ था और इसके बाद पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, 14 मार्च से रणवीर सिंह की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई. ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 16 मार्च की सुबह तक 22 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया था. इस तरह से रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है.

फिल्म ‘धुरंधर’ ने किया था बंपर कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लोगों के बीच छा गई थी. फिल्म को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और वर्ड ऑफ माउथ से इसकी कमाई में बंपर उछाल आया. इसकी नतीजा हुआ कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने करीब 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद से फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार किया जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितना कमाई करती है. बताते चलें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम