Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 Review : ‘धुरंधर -2’ देख थिएटर में बजेंगी सीटियां, क्लाइमैक्स में ऐसा खुलासा की खुली की खुली रह गयी आंखें, जाने कैसी है फिल्ल्म ?

Dhurandhar 2 Review : ‘धुरंधर -2’ देख थिएटर में बजेंगी सीटियां, क्लाइमैक्स में ऐसा खुलासा की खुली की खुली रह गयी आंखें, जाने कैसी है फिल्ल्म ?

डेस्क। : पिछले साल दिसंबर में आई ‘धुरंधर’ ने देश भर में तबाही मचा दी थी और अब फैंस को कुछ महीनों का इंतजार करवाने के बाद आ गई है ‘धुरंधर 2’। रणवीर सिंह एक बार फिर लौट आए हैं. . .

डेस्क। : पिछले साल दिसंबर में आई ‘धुरंधर’ ने देश भर में तबाही मचा दी थी और अब फैंस को कुछ महीनों का इंतजार करवाने के बाद आ गई है ‘धुरंधर 2’। रणवीर सिंह एक बार फिर लौट आए हैं अपने हमजा के किरदार के साथ… तो क्या ये फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को खुश कर पाएगी? या फिर होगी पैसों की बर्बाद, आइए इस रिव्यू में जानें।

क्या है कहानी

कहानी जसकीरत सिंह रंगी और उसके परिवार से शुरू होती है, जो जमीन विवाद की वजह से बर्बाद हो जाता है। उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, छोटी बहन के साथ गैंगरैप करने के बाद उसे मार दिया जाता है और बड़ी बहन को किडनैप कर लिया जाता है। बहन को ढूंढने के लिए जसकीरत हथियार उठाता है और MLA के परिवार के सभी मर्दों की हत्या कर देता है, क्योंकि उन्होंने ही उसके परिवार को बर्बाद किया है। जसकीरत सिंह के लिए फांसी की सजा लगभग तय मानी जाती है, लेकिन इस बीच एंट्री होती है अजय सान्याल की, जो जसकीरत को अगवा कर लेते हैं और जसकीरत को पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म करने की मुहिम में साथ चलने के लिए मनाते हैं। इसी के बाद जसकीरत के हमजा बनने का सफर शुरू होता है।
वहीं पाकिस्तान में, रहमान की मौत के बाद लियारी में सत्ता की लड़ाई शुरू होती है। अरशद पप्पू और उजैर बलोच के बीच गैंगवार छिड़ जाती है, जिसमें जसकीरत अहम रोल निभाता है। आखिरकार अरशद पप्पू को पकड़कर बेरहमी से मार दिया जाता है और उजैर बन जाता है लियारी का नया राजा। लेकिन अब हमजा अपने मंसूबों को कैसे अंजाम देगा और क्या होगा जब हमजा की असलियत सबके सामने आएगी? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है फिल्म

‘धुरंधर 2’ एक शानदार सीक्वल है। फिल्म की बस एक ही खामी है और वो है इसका रनटाइम। फिल्म में कई बार आप एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे तो कहीं-कहीं आपको फिल्म खिंची-खिंची सी लगेगी लेकिन थोड़ा सब्र बांध लेंगे तो अंत तक मजा जरूर मिलेग।
फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न हैं और लास्ट वाला ट्विस्ट आपके कभी दिमाग में भी नहीं आया होगा। खैर फिल्म का फर्स्ट हाफ बिल्ड अप में गया है, लेकिन स्टोर टेलिंग अच्छी है इसलिए वो बिल्डअप भी आपको एंटरटेनिंग लगेगा। फिल्म का सैकेंड हाफ बेहद शानदार है। आपको किसी भी हिस्से में ऊबाऊपन महसूस नहीं होगा।

कैसी है एक्टिंग

फिल्म में सभी एक्टर्स ने कमाल का काम किया है। एंग्री यंग मैन के अवतार में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपने हुनर को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। सारा अर्जुन का रोल दूसरे पार्ट में काफी कम है लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस जितनी भी देर की है, कमाल की है। संजय दत्त भी अपने रोल में शानदार लगे हैं। सबसे खतरनाक लगे हैं अर्जुन रामपाल उन्होंने अंत तक फिल्म को बांधे रखा। अगर ये कहा जाए कि वो ही ‘धुरंधर 2’ के असली विलेन थे तो गलत नहीं होगा। बाकी एक्टर जैसे- राकेश बेदी, आर माधवन, दानिश पंडोर, मानव गोहिल, गौरव गेरा, अश्विन धर… इन सबने कमाल का काम किया है और अपने-अपने रोल के साथ न्याय किया है।

फाइनल रिव्यू

ये फिल्म देशभक्ति से जुड़ी तो है ही, साथ ही फिल्म में आपको दिखेगा कि दूसरे मुल्क में जाकर अपने देश के लिए कुर्बानी देना आसान नहीं होता। एक अंडरकवर एजेंट के लिए ये सफर पल-पल कितना मुश्किल होता है… ये इस फिल्म में दिखाया गया है। बाकि फिल्म में जब-जब हमजा लड़ाई के हीरो बने हैं और विलेन पर भारी पड़े हैं तब-तब आपको अपनी सीट से उठकर ताली बजाने या सीटी बजाने का मन कर सकता है। ये फिल्म एक फुल एंटरटेनर फिल्म है औ फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 4 स्टार।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम