Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 vs Ustaad : ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ या ‘उस्ताद भगत सिंह’ का स्वैग, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका चला सिक्का?

Dhurandhar 2 vs Ustaad : ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ या ‘उस्ताद भगत सिंह’ का स्वैग, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका चला सिक्का?

डेस्क। 19 मार्च 2026 का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इस दिन दो धुरंधरों की फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी बल्कि, इतिहास भी रच दिया. 19 मार्च को थिएटर्स में रणवीर सिंह स्टारर. . .

डेस्क। 19 मार्च 2026 का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इस दिन दो धुरंधरों की फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी बल्कि, इतिहास भी रच दिया. 19 मार्च को थिएटर्स में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण स्टारर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दस्तक दी और दोनों ने ही शानदार ओपनिंग की। ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अब तक दोनों मूवीज का कुल कलेक्शन है और 6 दिनों (Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection) में किसने कितनी कमाई की।

500 करोड़ क्लब में शामिल हुई Dhurandhar 2

सबसे हम बात करते हैं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की जो इन दिनों हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। ये मूवी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भी आग लगा रही है। पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपए कमाने वाली इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। वहीं 6 दिनों में ही ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’, ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. आइए एक नजर फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर डालते हैं।

एक नजर ‘धुरंधर 2’ के अबतक के कलेक्शन पर

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ का कारोबार किया, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई इसने 80.72 करोड़ रुपए कमाए. हालांकि, तीसरे और चौथे दिन मूवी को विकेंड और ईद का फायदा मिला और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने 113 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, तो चौथे दिन मूवी ने 114.85 करोड़ रुपए छाप डाले। वहीं वीक डेज आते ही एक बार फिर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, बावजूद इसने करोड़ों में कमाई की. पांचवे दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने 65 करोड़ रुपए कमाए और छठे दिन इसने 56.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

कितना है ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 6 दिनों कुल में 575.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए है। अगर बात करें फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये 900 करोड़ रुपए पार कर चुकी है. ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 919.00 करोड़ रुपए की कमाई की है।

‘धुरंधर 2’ की आंधी में टिकी हुई है ‘उस्ताद भगत सिंह’

वहीं अब बात करते हैं साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की. ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 34.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि, इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की आंधी में भी इसका बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना और करोड़ों में कमाई करना अपने आप में ही काबिल-ए-तारीफ है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अब तक कितने का कलेक्शन किया?

पहले दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection) ने 34.75 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन इसका कलेक्शन 9 करोड़ रहा था। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 9.10 करोड़ थी। चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। पांचवे दिन मूवी ने 2.50 का कारोबार किया और छठे दिन 1.75 करोड़ रुपए की मेकर्स की झोली में गिरे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 6 दिनों में 64.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.05 है और अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 86.47 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ स्टारकास्ट

मालूम हो कि, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी समेत कई धुरंधर सितारे नजर आ रहे हैं. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण और श्रीलीला के साथ राशि खन्ना नजर आ रही हैं। इसके अलावा इस मूवी में कई और दिग्गज सितारे अहम भूमिकाएं निभाते नजर आ रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम