Home » देश » Earthquake 15 February : रविवार को त्रिपुरा और सिक्किम में आया भूकंप, अमेरिका में भी लगे झटके

Earthquake 15 February : रविवार को त्रिपुरा और सिक्किम में आया भूकंप, अमेरिका में भी लगे झटके

नई दिल्ली। रविवार को सुबह-सुबह भारत में भूकंप के चार झटके लगे हैं। नेशनल सेण्टर फॉर सीस्मोलोग्य तीन झटके सिक्किम में आए हैं, जबकि चौथा झटका त्रिपुरा में आया है। सिक्किम के नामची और मंगन में भूकंप आया है। भारत. . .

नई दिल्ली। रविवार को सुबह-सुबह भारत में भूकंप के चार झटके लगे हैं। नेशनल सेण्टर फॉर सीस्मोलोग्य तीन झटके सिक्किम में आए हैं, जबकि चौथा झटका त्रिपुरा में आया है। सिक्किम के नामची और मंगन में भूकंप आया है। भारत के साथ-साथ अमेरिका, अफगानिस्तान, म्यांमार और पुर्तगाल में भूकंप के झटके लगे हैं। यूरो-मेडिटरेनीयन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार पुर्तगाल में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है।

भूकंप से आज कितना नुकसान

रविवार को जो भूकंप के झटके आए हैं, वो ज्यादा तेज नहीं है। भारत के सिक्किम में हल्के झटके लगे हैं, अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा 4.3 की तीव्रता से भूकंप आया है। अफगानिस्तान में हल्के नुकसाम की खबर है, हालांकि किसी के जान जाने की रिपोर्ट नहीं है। वहीं म्यांमार. चिली और पुर्तगाल में भी हल्का झटका ही लगा है। वहां से भी नुकसान की खबर नहीं है।

15 फरवरी को कहां-कहां भूकंप आया?

देश/राज्यभूकंप का समयभूकंप की गहराईभूकंप की तीव्रता
नामची, सिक्किम06:58:07 IST5 KM2.4
गोमती, त्रिपुरा06:38:03 IST10 KM2.6
ओक्लाहोमा, अमेरिका02:27:58.8 UTC10 KM2.9
जावा, इंडोनेशिया01:54:51.0 UTC231 KM2.6
नामची, सिक्किम05:26:30 IST5 KM2.4
मंगन, सिक्किम05:10:14 IST5 KM2.2
अफगानिस्तान15 04:28:14 IST110 KM4.3
म्यांमार00:52:42 IST25 KM3.2
म्यांमार00:26:53 IST80 KM3.2
अपतटीय अराउकेनिया, चिली00:09:57.0 UTC31 KM2.7
अजोरेस द्वीप समूह, पुर्तगाल00:12:08.4 UTC5 KM2.6

भूकंप से हर साल कितना नुकसान?


औसतन दुनिया में भूकंपों से हर साल लगभग 40 से 60 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 3 से 5 लाख करोड़ रुपये) का आर्थिक नुकसान होता है। उदाहरण के तौर पर, 2011 का जापान का तोहोकू भूकंप और 2023 का तुर्की-सीरिया भूकंप सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान छोड़ गए। हर साल औसतन 10,000 से 20,000 लोगों की मौत भूकंप से हो सकती है, लेकिन यह संख्या साल-दर-साल बहुत बदलती है। कुछ वर्षों में यह संख्या बहुत कम रहती है, जबकि किसी बड़े आपदा वर्ष में यह लाखों तक पहुंच सकती है। भूकंप स्वयं कम और इमारतों का गिरना, आग लगना, सुनामी और भूस्खलन ज्यादा नुकसान करते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम