बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को पब्लिक बेहद कर ही करते हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी सुरक्षा के तो कहने ही क्या। इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं।
खाना-ए-काबा में सलमान खान ने लगाई झाड़ू
सलमान खान की इन तस्वीरों की बात करें तो इनमें वो मक्का मदीना में साफ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कभी सलमान खान खाना-ए-काबा के साफ झाड़ू लगाते तो कभी कपड़े से सफाई करते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने कूड़ा भी बीना
इसके साथ ही एक तस्वीर में वो पानी की बोलते और कूड़ा बीनते दिखाई दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर में सलमान खान वॉलंटीयर्स से मुलाकात करते दिख रहे हैं। फैंस सलमान खान की इस तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही सलमान खान मक्का मदीना के पारंपारिक कपड़ों में काफी अच्छे लग रहे हैं।
क्या है सलमान खान की वायरल तस्वीरों की सच्चाई
जहां एक ओर सलमान खान की ये तस्वीरें उनके फैंस के बीच आग की तरह वायरल हो रही हैं तो वहीं दूसरी ओर इन तस्वीरों की सच्चाई जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, सलमान खान की ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि पूरी तरह से फेक हैं और AI टूल्स से क्रिएट की गई हैं।
AI टूल्स से वायरल होती है सेलेब्स की फेक तस्वीरें
हालांकि आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा खेल हुआ है, बल्कि आए दिन सेलेब्स की ऐसे फेक फोटोज वायरल होती रहती हैं। कई सेलेब्स इसे लेकर विरोध भी कर चुके हैं तो कई कोर्ट का रुख भी कर चुके हैं। वहीं कुछ सेलेब्स इसे सीरियसली नहीं लेते हैं।