Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » G20 Summit 2023 : दिल्ली पहुंचे UK के PM ऋषि सुनक, धोती कुर्ता पहने मंत्री अश्विनी चौबे ने किया स्वागटी

G20 Summit 2023 : दिल्ली पहुंचे UK के PM ऋषि सुनक, धोती कुर्ता पहने मंत्री अश्विनी चौबे ने किया स्वागटी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने एयर फोर्स वन में सवार होकर रवाना हो गए हैं। बाइडेन एंड्रयू एयर बेस से रवाना हुए हैं।. . .

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने एयर फोर्स वन में सवार होकर रवाना हो गए हैं। बाइडेन एंड्रयू एयर बेस से रवाना हुए हैं। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच गए हैं।
दिल्ली पहुंचे ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली आ गए हैं। उनके विमान ने लैंडिंग कर ली है। ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ विमान से बाहर आए तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अश्विनी चौबे पारंपरिक भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनकर आए थे।
शेख हसीना पहुंचीं दिल्ली
जी20 सम्मेलन के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली पहुंच गईं हैं। रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने उनका स्वागत किया। आज नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी।
सोशल मीडिया पर पीएम ने लगाई भारत मंडपम की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने अकाउंट की डीपी बदली है। उन्होंने भारत मंडपम की तस्वीर लगाई है।
महिला किसानों से मिलेंगे मेहमान
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया है कि 9 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान जाएंगे। वे महिला किसानों से मिलेंगे और प्रयोगशालाओं को देखेंगे। उन्हें बाजरा और अन्य पारंपरिक आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे भाग में ‘रूट्स टू रूट्स’ नामक एक प्रदर्शनी होगी। इसमें दुनिया के सबसे पुराने रथ का प्रदर्शन किया गया है।
मॉरीशस के पीएम से मिले जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनॉथ से मुलाकात की है। जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि जी20 में मॉरीशस की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इससे हमारी विशेष साझेदारी को आगे ले जाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।
अफ्रीकी संघ अध्यक्ष आए दिल्ली
कोमोरोस संघ और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने उनका स्वागत किया।
प्रगति मैदान में लगाए गए ऑप्टिकल टारगेट लोकेटर
प्रगति मैदान स्थित जी 20 शिखर सम्मेलन स्थल पर DRDO द्वारा विकसित ऑप्टिकल टारगेट लोकेटर लगाए गए हैं। इसका इस्तेमाल सक्रिय और निष्क्रिय निगरानी उपकरणों का पता लगाने में होता है। इससे स्नाइपर्स का पता लगाया जा सकता है।
इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी आईं दिल्ली
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंची हैं। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने उनका स्वागत किया।

Trending Now

G20 Summit 2023 : दिल्ली पहुंचे UK के PM ऋषि सुनक, धोती कुर्ता पहने मंत्री अश्विनी चौबे ने किया स्वागटी में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़