Home » बिजनेस » Gold Price India: लगातार 10वें दिन सोने में गिरावट, क्या अब ₹1 लाख से नीचे जाएगा सोना? कितनी और आएगी गिरावट; एक्सपर्ट से जानें सब

Gold Price India: लगातार 10वें दिन सोने में गिरावट, क्या अब ₹1 लाख से नीचे जाएगा सोना? कितनी और आएगी गिरावट; एक्सपर्ट से जानें सब

डेस्क। सोने के शौकीनों और निवेशकों के लिए मंगलवार, 24 मार्च 2026 का दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। भारत में सोने की कीमत लगातार 10वें कारोबारी दिन गिरावट की राह पर है। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई शहरों. . .

डेस्क। सोने के शौकीनों और निवेशकों के लिए मंगलवार, 24 मार्च 2026 का दिन थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। भारत में सोने की कीमत लगातार 10वें कारोबारी दिन गिरावट की राह पर है। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के रेट में बदलाव देखा जा रहा है।

क्या है सोने गिरने का असली कारण?

सोने की कीमतों पर अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर साफ़ देखा जा रहा है। आमतौर पर, जब दुनिया में राजनीतिक या आर्थिक अनिश्चितता होती है, निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं और इसकी मांग बढ़ जाती है। लेकिन इस बार, डॉलर की मजबूती और फेडरल रिज़र्व की ब्याज दर नीति ने सोने के रेट पर दबाव डाला है। सुबह 6:30 बजे तक, सोने की कीमत 4,366.56 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, यानी लगभग 0.8% यानी $40 की गिरावट। ये गिरावट 24 नवंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर के करीब है।

डॉलर की चाल सोने पर क्यों असर डालती है?

जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो भारत और अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इसका मतलब है कि मांग कम होती है और कीमतें गिरती हैं। वहीं, डॉलर कमजोर होने पर सोना सस्ता होता है और इसकी मांग बढ़ जाती है। यह “विपरीत संबंध” सोने के निवेशकों के लिए हमेशा ध्यान का विषय होता है।

शहरवार आज के सोने के रेट (10 ग्राम के हिसाब से)

दिल्ली: 24K-₹1,46,250 | 22K-₹1,34,080 | 18K-₹1,09,680
मुंबई: 24K-₹1,46,100 | 22K-₹1,33,930 | 18K-₹1,09,570
पटना: 24K-₹1,46,070 | 22K-₹1,33,900 | 18K-₹1,09,550
कोलकाता: 24K-₹1,46,080 | 22K-₹1,33,910 | 18K-₹1,09,560
दिल्ली और नोएडा में सोने का रेट सबसे ज्यादा है, जबकि पटना और कोलकाता में थोड़ा कम। बाकी शहरों में रेट लगभग एक समान हैं।

MCX और IBJA का आज का असर

सोमवार को MCX पर सोने का वायदा भाव 1,39,280 रुपये पर बंद हुआ, यानी 3.6% यानी ₹5,212 की गिरावट। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आज भी सोने का बेस प्राइस जारी कर रहा है। 24K सोना ₹1,35,141, 22K सोना ₹1,23,789 और 18K सोना ₹1,01,356 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तय हुआ।

क्या अब सोना खरीदना फायदेमंद है या नहीं?

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव में हल्का सुधार और तेल की कीमतों में गिरावट से सोने को थोड़ी राहत मिली है। कम ब्याज दर वाला माहौल आम तौर पर सोने के लिए फायदेमंद होता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे फेडरल रिज़र्व के अगले संकेतों और मध्य-पूर्व की खबरों पर ध्यान दें। आज सोने की कीमतों में गिरावट जारी है, लेकिन शहरवार रेट लगभग स्थिर हैं। डॉलर की चाल, भू-राजनीतिक तनाव और मौसमी मांग सोने के रेट को प्रभावित कर रही हैं। निवेशकों को हर अपडेट पर ध्यान रखना चाहिए और जल्दबाज़ी में निवेश न करें।

1 लाख से नीचे जाएगा सोना?

कल हुई गिरावट को देखते हुए हमने केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उनसे यह भी सवाल किया कि सोने का भाव 1 लाख से नीचे जाएगा? उन्होंने कहा कि सोने की कीमत फिर 1 लाख से नीचे नहीं आएगी।

इसके साथ ही उन्होंने सोने और चांदी को लेकर नया टारगेट प्राइस दिया है-

सोना- 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी- 1,75,000 रुपये प्रति किलो
ऊपर दिए गए आंकड़े सोने और चांदी का नया सपोर्टिंग टारगेट प्राइस है। इसका मतलब है कि सोना 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में आ सकता है। इसके साथ ही चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो की रेंज तक आ सकता है।

इसके अलावा कमोडिटी एक्सपर्ट ने भी सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है। कमोडिटी एक्सपर्टकी मानें तो-

सोना- ₹1,15,000 (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3450–3500) तक पहुंच सकता है
चांदी $50 (लगभग ₹1,75,000 MCX) की ओर गिर सकती है।

क्या अभी खरीद लें?

अजय केडिया की मानें तो अगर आप परंपरागत उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं तो ये समय सोना और चांदी खरीदने के लिए अच्छा समय है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम