नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है जबकि सोना 1,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,44,360 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,38,489 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 8,260 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,100 रुपये तक लो गई। सुबह 9.17 बजे यह 7,679 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,681 पर ट्रेड कर रही थी।
सोना 1,54,999 रुपये पर खुला
एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,895 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,54,999 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,54,676 रुपये तक लो और 1,55,100 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.20 बजे यह 1,018 रुपये यानी 0.65 फीसदी गिरावट के साथ 1,54,877 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।