नई दिल्ली। आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में एक दूसरे के आमने-सामने थे। 1 फरवरी को हुए इस मुकाबले में भारत की अंडर 19 टीम ने पाकिस्तान की अंडर 19 टीम को शानदार अंदाज में रौंदा। भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया। हालांकि, पाकिस्तान मैच खत्म होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था। भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया था।
पाकिस्तान को 33.3 ओवर में चेज करना था टारगेट
पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट 33.3 ओवर में चेज करना था। इसके बाद ही वे फाइनल तक पहुंच सकते थे। लेकिन, पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रहा। हालांक, पाकिस्तान जीत की ओर तो बढ़ रहा था। 151 पर उनका तीसरा विकेट गिरा था। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी पाकिस्तानी टीम 198 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। वेदांत त्रिवेदी ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। कनिष्क चौहान ने 35 तो वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए 3 विकेट अब्दुल सुभान ने लिए। 2 विकेट मोहम्मद सय्यम ने लिए। 1-1 विकेट अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच को भी मिला था।
भारतीय गेंदबाजों का दिखा जादू
पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत दर्ज कर लेगा। फिर भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार कमबैक किया और पाकिस्तान की बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ा दी। पाकिस्तान के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 43 रन के अंदर-अंदर गिरे। 46.2 ओवर में पाकिस्तान 194 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गया। भारत के लिए 3-3 विकेट खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने लिए। ने लिए। 1-1 विकेट आरएस एम्ब्रिश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा को मिला।