Home » खेल » IND vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत ने जीती पहली बार सीरीज; 17 रन से आखिरी मैच में हराया

IND vs AUS W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत ने जीती पहली बार सीरीज; 17 रन से आखिरी मैच में हराया

एडिलेड। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया ने पहली बार. . .

एडिलेड। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया ने पहली बार टी20 सीरीज जीती है। शनिवार को एडिलेड में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना (82) और जेमिमा रोड्रिग्स (59) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी।

शुरुआती झटके के बाद संभली टीम

भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। शेफाली हालांकि, ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और किम गार्थ ने उन्हें अपना शिकार बनाया। शेफाली सात रन बनाकर आउट हुईं। इसे बाद मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और शानदार साझेदारी निभाई। इन दोनों ने भारतीय पारी को संभाला। इस दौरान मंधाना ने छक्के के साथ अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं, जेमिमा भी पचासा लगाने में सफल रहीं।

मंधाना-जेमिमा के अलावा अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप

मंधाना और जेमिमा के अलावा भारतीय महिला टीम के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत के लिए मंधाना ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, जेमिमा 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष सात गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन, अमनजोत कौर एक और दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड को दो विकेट मिले, जबकि किम गार्थ और मोलिन्यूक्स को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। क्रांति गौड़ की जगह श्रेयंका पाटिल को मौका मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव करते हुए निक कैरी की जगह ग्रेस हैरिस को एकादश में शामिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लीचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम