Home » खेल » IND vs ENG U19 : वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन ठोके, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 का लक्ष्य

IND vs ENG U19 : वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन ठोके, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 का लक्ष्य

डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रीव को पहले गेंदबाजी करने का. . .

डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रीव को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए। अब इंग्लैंड को अगर वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है तो उसे 412 रन बनाने होंगे।

आयुष म्हात्रे ने खेली 53 रनों की अर्धशतकीय पारी

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज आए। भारत को पहला झटका जॉर्ज (9) के रूप में शुरुआत में ही लग गया. इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाया और 51 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेल मचाया तूफान

इसके बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया। उन्होंने 32 बॉल पर 50 रन पूरे किए और 55 बॉल में शतक जड़ दिया. वैभव ने 150 रन सिर्फ 71 बॉल में बना डाले। उन्होंने इस मैच में 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था।

इन खिलाड़ियों ने भी भारत के लिए बिखेरा जलवा

वैभव के आउट होने के बाद भारतीय पारी को ब्रेक लग गया. उनके बाद विहान मल्होत्रा 36 बॉल में 2 चौकों की साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए वेदांत त्रिवेदी ने 36 बॉल में 3 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 40 रनों की पारी खेली।
भारत के आरएस अंबरीश ने 18, खिलेन पेटल ने 3, हिनेल पटेल ने 5 और कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा एलेक्स ग्रीन और सेबस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट चटकाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम