नई दिल्ली। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए।
नामीबिया ने 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। टीम से लौरेन स्टीनकैंप और निकोल लॉफ्टी-ईटन पिच पर हैं। अर्शदीप सिंह ने जैन फ्रायलिंक को कैच कराया, वे 22 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।